फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RCB: 10 साल बाद बेंगलुरु ने मुंबई को वानखेड़े में हराया, कोहली-पाटीदार के बाद चमके क्रुणाल पांड्या

Mon, 07 Apr 2025 11:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 209 रन बना सकी। 2015 के बाद यह आरसीबी की इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ पहली जीत है।
विज्ञापन
मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रुणाल पांड्या की घातक गेंदबाजी के दमपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर इस सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 209 रन बना सकी। 2015 के बाद यह आरसीबी की इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ पहली जीत है। वहीं, वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ आईपीएल इतिहास की यह उनकी चौथी जीत है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MI vs RCB: हार्दिक ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में पांच हजार रन और 200 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने

आरसीबी की मुंबई पर वानखेड़े में चौथी जीत
साल विजेता परिणाम
2008 RCB 5 विकेट से जीत
2012 RCB 9 विकेट से जीत
2013 MI 58 रन से जीत
2014 MI 19 रन से जीत
2015 RCB 39 रन से जीत
2016 MI 6 विकेट से जीत
2017 MI 5 विकेट से जीत
2018 MI 46 रन से जीत
2019 MI 5 विकेट से जीत
2023 MI 6 विकेट से जीत
2024 MI 7 विकेट से जीत
2025* RCB 12 रन से जीत

मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : PTI
तीसरे स्थान पर पहुंची आरसीबी
आरसीबी ने वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ 3619 दिन बाद जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम तीसरे पायदान पर पहुंच गई। उनके खाते में छह अंक और 1.015 नेट रन रेट हो गया है। वहीं, मुंबई को इस सत्र में चौथी और लगातार दूसरी शिकस्त मिली है। टीम आठवें स्थान पर है और उनका नेट रन रेट -0.010 हो गया है। शीर्ष पर छह अंक और 1.257 नेट रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स है।

रोहित का फ्लॉप प्रदर्शन जारी
222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें यश दयाल ने दूसरे ही ओवर में बोल्ड किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। इसके बाद रेयान रिकेल्टन भी जोश हेजलवुड का शिकार बन बैठे। वहीं, विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव क्रमश: 22 और 28 रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़ें: MI vs RCB: रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी, बेंगलुरु के खिलाफ भी नहीं चला बल्ला; चार पारियों में बनाए सिर्फ 38 रन    
 

हार्दिक और तिलक ने मचाया धमाल
99 पर चार रन खो चुकी मुंबई को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी और तभी क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या पहुंचे। उन्होंने महज 15 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तिलक वर्मा के साथ महज 34 गेंदों में 89 रन की साझेदारी निभाई। पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट आउट होने वाले तिलक इस मैच में अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें हेजलवुड ने लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। हालांकि, दोनों अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम हुए।

मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : PTI
आखिरी ओवर में चमके क्रुणाल
पारी के आखिरी ओवर में क्रुणाल पांड्या ने तीन विकेट लेकर पासा पलट दिया। उन्होंने नमन धीर (11), मिचेल सेंटनर (8) और दीपक चाहर (0) को अपना शिकार बनाया। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह नाबाद रहे। आरसीबी के लिए क्रुणाल ने चार विकेट लिए जबकि यश दयाल और जोस हेजलवुड ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार को एक सफलता हाथ लगी।

मुंबई बनाम आरसीबी - फोटो : IPL/BCCI
कोहली और पडिक्कल ने रखी नींव
इस मैच में आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट को बोल्ड किया। वह सिर्फ चार रन बना सके। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 52 गेंदों में 91 रनों की विशाल साझेदारी हुई। विग्नेश पुथुर ने पडिक्कल को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। वह दो चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद किंग कोहली को रजत पाटीदार  का साथ मिला और दोनों ने 48 रन की पार्टनरशिप की।
विज्ञापन

कोहली और पाटीदार ने ठोके अर्धशतक
हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में किंग कोहली को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह आठ चौके और दो छक्के की मदद से 67 रनों की पारी खेलने में कामयाब हुए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 29 गेंदों में इस सत्र का दूसरा पचासा जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का 57वां अर्धशतक है। वहीं, कप्तान पाटीदार का बल्ला भी जमकर गरजा। उन्होंने पांच चौके और चार छक्कों की सहायता से 64 रन बनाए। लियाम लिविंगस्टोन खाता भी नहीं खोल पाए। जितेश शर्मा 40 और टिम डेविड एक रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए जबकि विग्नेश पुथुर को एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: सबसे कम पारियों में 13000 टी20 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने कोहली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें