फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: पंत पर लग सकती है बड़ी बोली, दिल्ली कैपिटल्स पूर्व कप्तान को करेगी रिटेन? अर्शदीप पर भी होगी नजर

Sat, 23 Nov 2024 03:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है और उन्हें अपनी टीम में शामिल कराने के लिए कई फ्रेंचाइजी जोर लगा सकती हैं। पंत मार्की खिलाड़ी हैं जिनकी बोली सबसे पहले लगती है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर सभी की नजरें होंगी। पंत ने दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी की थी और दिल्ली कैपिटल्स की फिर कमान संभाली थी। दिल्ली ने हालांकि इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया जिसकी वजह से पंत नीलामी टेबल पर होंगे। 
विज्ञापन

पंत का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है और उन्हें अपनी टीम में शामिल कराने के लिए कई फ्रेंचाइजी जोर लगा सकती हैं। पंत मार्की खिलाड़ी हैं जिनकी बोली सबसे पहले लगती है। आईपीएल की 10 टीमों के पास 641.5 करोड़ रुपये का पर्स है और 204 संभावित चयन होने बाकी है। ऐसे में सभी की नजरें पंत के नाम पर लगी होंगी। पंजाब किंग्स के पास सर्वाधिक 110.50 करोड़ रुपये का पर्स है जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पास 83 करोड़ रुपये हैं।  

पंत तीनों ही प्रारूप के बड़े खिलाड़ी हैं और उनके पास लंबे समय तक कप्तानी करने का अनुभव भी है। पंत ने 2016 से अब तक 111 आईपीएल मुकाबले खेले हैं और वह आठ बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुके हैं। पंत विकेट के पीछे भी अहम साबित होते हैं। दिल्ली के पास हालांकि, पंत के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल करने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। दिल्ली इस नीलामी में 73 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। इस बात की संभावना कम ही लगती है कि दिल्ली पंत के लिए आरटीएम का इस्तेमाल करे क्योंकि टीम से अलग होते वक्त पंत और दिल्ली फ्रेंचाइजी के रिश्तों में दरार आ गई थी। यहां तक कि हाल ही में पंत ने भी कहा था कि उन्होंने दिल्ली का साथ पैसों के लिए नहीं छोड़ा है। 

पंत पार करेंगे 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा? 
इस बार आईपीएल में यह भी देखना दिलचस्प होगा कि कोई खिलाड़ी पिछले रिकॉर्ड तोड़कर आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाला खिलाड़ी बनता है या नहीं। इस लिस्ट में पंत का नाम भी है क्योंकि विकेट के पीछे उनकी क्षमता, दमदार बल्लेबाजी और कप्तानी का कौशल उन्हें अलग स्तर का खिलाड़ी बनाता है। इन सब चीजों के बीच एक सवाल जो सभी के मन में है कि क्या पंत नीलामी में 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेंगे? आईपीएल इतिहास में अब तक किसी खिलाड़ी के लिए इतनी बड़ी बोली नहीं लगी है। टीमों की स्थिति को देखते हुए पंजाब किंग्स ऐसे फ्रेंचाइजी है जो पंत के लिए इतनी आगे तक जा सकती है क्योंकि उसके पास सर्वाधिक पर्स उपलब्ध है। चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 45 करोड़ रुपये है और वे पंत को इस कीमत पर खरीदने की स्थिति में नहीं होंगे। 
विज्ञापन

अर्शदीप भी उतरेंगे मैदान में
भारतीय टीम का एक और बड़ा नाम जो नीलामी में उतरेगा, वो है अर्शदीप सिंह। तेज गेंदबाज अर्शदीप लंबे समय तक पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। पंजाब ने इस बार अर्शदीप को रिटेन नहीं किया था, लेकिन उसके पास नीलामी में आरटीएम का विकल्प उपलब्ध रहेगा। अर्शदीप टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के दूसरे सफल गेंदबाज हैं। अर्शदीप ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई चार मैचों की टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें