पंत ने भारतीय खिलाड़ियों को दी खास सलाह
दरअसल, आखिरी विकेट के लिए मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के बीच 25 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया। इस दौरान पंत को भारतीय खिलाड़ियों को एक खास सलाह देते सुना गया। उन्होंने कहा- ढीले पड़के नहीं काम चलेगा भाई! थोड़ा माहौल बनाना पड़ेगा। लगाना थोड़ा! दम लगाना पड़ेगा भाई!