फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Auction: आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी खत्म, पंत रहे सबसे महंगे, 13 वर्षीय वैभव बने करोड़पति

Mon, 25 Nov 2024 10:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा

खास बातें

IPL Mega Auction 2025 Day 2: आईपीएल 2025 के लिए दो दिनों तक चलने वाली मेगा नीलामी खत्म हो गई है। इस बार नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी उतरे थे और 10 फ्रेंचाइजी ने 182 खिलाड़ियों को खरीदा। सभी टीमों ने मिलकर नीलामी में कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: मेगा नीलामी समाप्त

आईपीएल 2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही मेगा नीलामी सोमवार की रात समाप्त हो गई। यह नीलामी दो दिनों तक चली जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम बनाई। भारतीय विकेटकीपकर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे जिन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत के अलावा श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ और वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। 

दो दिन तक चली इस मेगा नीलामी में कुल 577 खिलाड़ी शामिल थे जिनमें से 182 खिलाड़ी बिके, जबकि 395 खिलाड़ियों के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने मिलाकर इस नीलामी में 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए। मेगा नीलामी के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा जिसमें भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मुकेश कुमार के लिए बड़ी बोली लगी। आरसीबी ने भुवनेश्वर को 10.75 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये और मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा। 

इस बार नीलामी में 13 साल वैभव सूर्यवंशी भी उतरे थे जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा और वह आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वहीं. मार्को यानसेन के लिए पंजाब किंग्स ने सात करोड़ रुपये में खरीदा। 

दूसरे दिन भी कई खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिले जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर, जेम्स एंडरसन, पृथ्वी शॉ और केन विलियमसन शामिल हैं। शुरुआत में देवदत्त पडिक्कल और अजिंक्य रहाणे जैसे भारतीय खिलाड़ियों को भी किसी ने नहीं खरीदा था, लेकिन बाद में आरसीबी ने पडिक्कल और केकेआर ने रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में आखिर में खरीदा। 

10:31 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • कुणाल राठौड़ को राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।
  • अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर दूसरी बार में खरीदा। 
  • लिजाड विलियम्स को मुंबई ने 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • शिवम मावी के लिए दूसरी बार भी किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • गुजरात टाइटंस ने कुलवंत खेजरोलिया को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • ओटनील बार्टमैन को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था।
  • आरसीबी ने लुंगी एनगिडी को एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • आरसीबी ने अभिनंदन सिंह को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • राज लिंबानी को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
  • राजस्थान रॉयल्स ने अशोक शर्मा को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।  
  • विग्नेश पुथुर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • आरसीबी ने मोहित राठी को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 

10:06 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • गुजरात टाइटंस ने करीम जनत को 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • राज लिंबानी को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • बेवन जैकब्स को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • अतीत सेठ के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • त्रिपूर्ण विजय को दिल्ली ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये पर खरीदा।
  • माधव तिवारी को दिल्ली कैपिटल्स ने 40 लाख रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • के. केंसे को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

विज्ञापन
09:56 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • अजय मंडल को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। 
  • शिवालिक शर्मा के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • मैथ्यू शॉट को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये है। 
  • दिल्ली कैपिटल्स ने मानवंत कुमार को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • के खेजरोलिया के लिए किसी ने रुचि नहीं जताई। वह 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे थे। 
  • ओटनील बार्टमैन को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • संदीप वारियर के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • तेजस्वी दहिया के लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।   

09:44 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • राजवर्धन हंगरगेकर को लखनऊ ने 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।
  • तनुष कोटियान के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • अर्शिन कुलकर्णी को लखनऊ ने 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • एलआर चेतन 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर दोबारा नहीं बिके। 
  • मुरुगन अश्विन के लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई और वह 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर भी नहीं बिके। 
  • मैथ्यू ब्रीट्जके को लखनऊ ने 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • ब्रेंडन किंग के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • गस एटकिंसन दोबारा भी नहीं बिके। 
  • सिकंदर को दोबारा भी किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये था। 
  • टॉम लाथम के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये था। 
  • राजस्थान रॉयल्स ने क्वेना मफाका को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था।  
  • लेअस डुप्लॉय 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर नहीं बिके। 
  • प्रवीण दुबे को पंजाब किंग्स ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 

विज्ञापन
09:44 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • अर्जुन तेंदुलकर 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर उतरे, लेकिन उनके लिए किसी ने रुचि नहीं जताई। 
  • प्रिंस चौधरी को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • प्रशांत सोलंकी को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • डेवाल्ड ब्रेविस के लिए दोबारा किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • मोइन अली को केकेआर ने दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर अपने साथ जोड़ा। 
  • उमरान मलिक के लिए केकेआर ने बोली लगाई और 75 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ जोड़ा। 
  • सचिन बेबी को हैदराबाद ने 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर लिया। 
  • आंद्रे सिद्धार्थ को सीएसके ने 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। 

09:28 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • लवनीत सिसोदिया को केकेआर ने 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा
  • पीयूष चावला दूसरी बारी में भी नहीं बिके। उनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये था।
  • मयंक अग्रवाल एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर दोबारा भी नहीं बिके।
  • देवदत्त पडिक्कल को आरसीबी ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • डेविड वॉर्नर दोबारा भी नहीं बिके।
  • ग्लेन फिलिप्स को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • केकेआर ने रहाणे को 1.50 करोड़ रुपये में लिया। 
  • श्रेयस गोपाल को सीएसके ने 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • शार्दुल ठाकुर दोबारा भी नहीं बिके। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • डेनोवन फरेरा को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा। 
  • स्वास्तिक चिकारा को आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • पुखराज मान 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर दोबारा भी नहीं बिके।
  • अनुकूल रॉय को केकेआर ने 40 लाख रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • वंश बेदी को सीएसके ने 55 लाख रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • हार्विक देसाई दोबारा भी नहीं बिके। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

08:24 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • नाथन स्मिथ के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था। 
  • काइल जैमिसन 1.50 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। 
  • क्रिस जॉर्डन को किसी ने नहीं लिया। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • 13 साल के वैभव सूर्यवंशी जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था, उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। 
  • रिपल पटेल के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • अविनाश सिंह को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • संजय यादव के लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • ईशान मलिंगा को हैदराबाद ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • उमंग कुमार को किसी ने नहीं लिया, जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
  • दिग्विजय देशमुख के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई, जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • यश डबास को किसी ने नहीं लिया जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

08:16 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • लांस मोरिस के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये था। 
  • ओली स्टोन को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • पी. अविनाश को पंजाब किंग्स ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • रामाकृष्णा घोष को चेन्नई ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • राज लिंबानी के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • शिवा सिंह को किसी ने नहीं लिया जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • अंशुमन हुड्डा जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। 
  • सत्यनारायण राजू को मुंबई ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • ड्वेन प्रिटोरियस 75 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे, लेकिन उन्हें किसी ने नहीं लिया। 
  • ब्लेसिंग मुजरबानी को किसी ने नहीं लिया उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • ब्रैंडन मैकमुलेन के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। 
  • अतीत सेठ को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • विजय कुमार नहीं बिके। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • रोस्टन चेज के लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई, उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 

08:07 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • माइकल ब्रेसवेल के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये था। 
  • जैमी ओवरटन को चेन्नई ने उनके आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • ओटेनिल बार्टमैन को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • जेवियर बार्टलेट के लिए पंजाब किंग्स ने 80 लाख रुपये की बोली लगाई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • दिलशान मादुशांका को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • एडम मिलने को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • लुंगी एनगिडी के लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई। उनका आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था। 
  • विलियम ओरुर्के 1.50 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे, लेकिन उनके लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। 
  • चेतन सकारिया को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • संदीप वारियर के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • अब्दुल बासित को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • युवराज चौधरी को लखनऊ ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • कमलेश नागरकोटी को सीएसके ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में लिया। 
  • तेजस्वी दहिया 30 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे, लेकिन किसी ने उन्हें लेने में रुचि नहीं दिखाई। 

07:50 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • राज अंगद वर्मा को मुंबई ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • इमानजोत चहल को किसी ने नहीं लिया जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • मुशीर खान को पंजाब ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • सूर्यंश शेडगे को पंजाब ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • कुलवंत खेजरोलिया के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • दिवेश शर्मा को किसी ने नहीं खरीदा, जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।
  • नमन तिवारी को किसी ने नहीं खरीदा, जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • प्रिंस यादव को लखनऊ ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 

07:34 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • जैकॉब बेथेल का आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये था। उन्हें आरसीबी ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • ब्राइडन कार्स को हैदराबाद ने उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • आरोन हार्डी को पंजाब किंग्स ने उनके आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • सरफराज खान के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • काइल मायर्स को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये था। 
  • कामिंदु मेंडिस को हैदराबाद ने उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में खरीदा। 
  • मैथ्यू शॉर्ट के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं जताई जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • जेसन बहरनडॉर्फ के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये था। 
  • दुश्मंता चमीरा को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में खरीदा। 
  • नाथन एलिस के लिए चेन्नई ने 1.40 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई। पंजाब ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया। चेन्नई ने फिर एलिस के लिए दो करोड़ रुपये की अंतिम बोली लगाई। पंजाब ने काफी विचार के बाद एलिस को नहीं लेने का फैसला किया। इस तरह चेन्नई ने एलिस को दो करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • शमार जोसेफ के लिए मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये की बोली लगाई। लखनऊ ने आरटीएम का इस्तेमाल कर इसी दाम पर उन्हें खरीदा। मुंबई ने जोसेफ के लिए बोली नहीं बढ़ाई थी। 
  • शिवम मावी के लिए किसी ने रुचि नहीं जताई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • नवदीप सैनी के लिए किसी ने रुचि नहीं जताई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था।
  • सलमान निजार को किसी ने नहीं लिया जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • अनिकेत वर्मा को हैदराबाद ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 

07:17 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • जयंत यादव को गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।
  • फजलहक फारुकी को राजस्थान ने उनके आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • रिचर्ड ग्लीसन के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • अल्जारी जोसेफ के लिए किसी ने रुचि नहीं जताई और वह पहली बार में नहीं बिके। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • क्वेना मफाका 75 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे, लेकिन उनके लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। 
  • कुलदीप सेन को पंजाब ने 80 लाख रुपये में खरीदा जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • मुंबई इंडियंस ने रीस टॉप्ली को 75 लाख रुपये के आधार मूल्य में लिया। आरसीबी ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। 
  • लुक वुड को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • सचिन दास के लिए किसी ने रुचि नहीं जताई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • प्रियांश आर्या के लिए पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ रुपये की बोली लगाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • मनोज भंडागे को आरसीबी ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • विपराज निगम को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • एस कृष्णन को मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • अर्पित गुलेरिया को किसी टीम ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

07:05 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • युद्धवीर सिंह चरक को राजस्थान रॉयल्स ने 35 लाख रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • ऋषि धवन के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये है। 
  • राजवर्धन हंगरगेकर के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये है।
  • अर्शीन कुलकर्णी के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये है।
  • शिवम सिंह के लिए किसी ने रुचि नहीं जताई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • एल आर चेतन के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये है।
  • अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • आकाश सिंह को लखनऊ ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। हैदराबाद ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। 
  • गुरजपनीत सिंह के लिए चेन्नई ने 2.20 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • राघव गोयल को किसी ने नहीं लिया जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 
  • ब्रेंडन किंग को किसी ने नहीं खरीदा। 
  • वी. यशवंत को किसी ने नहीं खरीदा।
  • पाथुम निशांका जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था, उनके लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। 
  • ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के लिए किसी ने रुचि नहीं दिखाई जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • गस एटकिंसन को किसी टीम ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये था। 
  • मिचेल सैंटनर को मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा। 

06:39 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • उमरान मलिक का आधार मूल्य 75 लाख रुपये था, लेकिन उनके लिए किसी ने रुचि नहीं जताई। 
  • मुस्तफिजुर रहमान के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं जताई और वह पहली बार में नहीं बिके। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को गुजरात ने उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में खरीदा। 
  • नुवान तुषारा के लिए आरसीबी ने 1.60 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • नवीन उल हक के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • जयदेव उनादकट को हैदराबाद ने उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • रिशाद हुसैन के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • हरनूर पन्नू को पंजाब ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • आंद्रे सिद्धार्थ के लिए किसी ने रुचि नहीं जताई जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

06:15 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

  • न्यूजीलैंड के फिन एलेन को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • डेवाल्ड ब्रेविस के लिए किसी टीम ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • बेन डकेत को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
  • मनीष पांडे को कोलकाता ने उनके आधार मूल्य 75 लाख रुपये में खरीदा। 
  • शेरफेन रदरफोर्ड को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये था।
  • शाहबाज अहमद के लिए लखनऊ ने 2.40 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई। उनका आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था। 
  • मोइन अली को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • टिम डेविड को आरसीबी ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • दीपक हुड्डा के लिए सीएसके ने 1.70 करोड़ रुपये की सफल बोली लगाई। लखनऊ ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। दीपक का आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • विल जैक्स को मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। आरसीबी ने जैक्स के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। 
  • अजमातुल्लाह ओमरजई को पंजाब किंग्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा। गुजरात ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। ओमरजई का आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये था। 
  • साई किशोर के लिए पंजाब ने 90 लाख रुपये की सफल बोली लगाई। गुजरात ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया। पंजाब ने फिर साई किशोर के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा जिसे गुजरात ने स्वीकार किया। इस तरह गुजरात ने आरटीएम के जरिये साई किशोर को दो करोड़ रुपये में लिया। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • रोमारियो शेफर्ड को आरसीबी ने उनके आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • जोश फिलिप के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • स्पेंसर जॉनसन को केकेआर ने 2.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। गुजरात ने जॉनसन के लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। 

05:53 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: एक्सलरेटेड नीलामी

स्वास्तिक चिकारा को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।

शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 90 लाख रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

माधव कौशिक को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये थे। 

पुखराज मान को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये थे। 

शेख रशीद को चेन्नई ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 

हिम्मत सिंह को लखनऊ ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा।

मयंक डागर का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। 

अंशुल कंबोज को चेन्नई ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।

अरशद खान को गुजरात टाइटंस ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा। अरशद का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

दर्शन नलकंडे का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने ब्रेस प्राइस पर ही खरीदा। 

अनुकूल रॉय को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

स्वप्निल सिंह का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और उनके लिए दिल्ली ने 35 लाख रुपये की बोली लगाई। आरसीबी ने आरटीएम का इस्तेमाल किया और उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा। 

अवनीश अरावली को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

वंश वेदी के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई, जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

हार्विक देसाई नहीं में नहीं बिके। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

गुरनूर बरार को गुजरात ने 1.30 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

मुकेश चौधरी को चेन्नई ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 

साकिब हुसैन को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

विदवत कावेरप्पा को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।

राजन कुमार को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।

जीशान अंसारी को हैदराबाद ने 40 लाख रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

एम सिद्धार्थ के लिए लखनऊ ने 75 लाख रुपये की बोली लगाई। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

दिगवेश सिंह को लखनऊ ने उनके आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा। 

प्रशांत सोलंकी को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

जथावेद सुब्रहमण्यम को किसी ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था।

04:41 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: कैप्ड स्पिन गेंदबाज का सेट

  • अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • अल्लाह गजानफर के लिए को मुंबई इंडियंस ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • विजयकांत वियासकांत के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • वेस्टइंडीज के अकील हुसैन को किसी ने नहीं खरीदा। उनका आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये था। 
  • इंग्लैंड के आदिल राशिद के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज को भी किसी ने नहीं लिया। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 

04:06 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: कैप्ड तेज गेंदबाज का सेट

  • तुषार देशपांडे एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे। उनके लिए राजस्थान और सीएसके के बीच होड़ देखने मिली। अंत में राजस्थान ने तुषार को 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा। सीएसके ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। 
  • दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जे का आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये था। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। आरसीबी ने भुवनेश्वर को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। आरसीबी के लिए लखनऊ ने भी रुचि जताई थी, लेकिन आरसीबी ने सफल बोली लगाई। 
  • मुकेश कुमार के लिए पंजाब किंग्स ने 6.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई। दिल्ली ने मुकेश के लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया और पंजाब ने मुकेश के लिए आठ करोड़ रुपये की अंतिम बोली का प्रस्ताव दिया, जिसे दिल्ली ने स्वीकार किया। इस तरह दिल्ली ने आरटीएम के जरिये मुकेश को आठ करोड़ रुपये में खरीदा। मुकेश का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • दीपक चाहर के लिए मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई। चेन्नई ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। दीपक का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • आकाश दीप के लिए लखनऊ ने आठ करोड़ रुपये की बोली लगाई। आरसीबी ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। आकाश का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था। 
  • लॉकी फर्ग्यूसन को पंजाब किंग्स ने उनके आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा। आरसीबी ने उनके लिए आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। फर्ग्यूसन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।

04:00 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: कैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज का सेट

  • वेस्टइंडीज के शाई होप का आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये था और पहली बार में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं लिया। 
  • रायन रिक्लेटोन का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था और उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके आधार मूल्य पर खरीदा। 
  • केएस भरत के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 
  • जोश इंग्लिश को पंजाब किंग्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • एलेक्स को किसी भी टीम ने नहीं लिया जिनका आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था। 
  • डोनावन फरेरा जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था उनके लिए किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वह पहली बार में नहीं बिके। 

03:39 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: कैप्ड ऑलराउंडर का सेट

  • भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर पहली बार में नहीं बिके। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • वॉशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। सुंदर का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • इंग्लैंड के सैम करन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 2.40 करोड़ रुपये की बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल किया। करन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था।
  • मार्को येनसेन का आधार मूल्य 1.25 करोड़ रुपये था। उन्हें पंजाब किंग्स ने सात करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • डेरिल मिचेल का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था और उन्हें पहली बार में किसी ने नहीं खरीदा। 
  • क्रुणाल पांड्या का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। क्रुणाल को आरसीबी ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। लखनऊ के पास आरटीएम का विकल्प मौजूद था, लेकिन उन्होंने क्रुणाल के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया। 
  • नीतीश राणा को राजस्थान रॉयल्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इसका आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये था। 

03:31 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: कैप्ड बल्लेबाजों का सेट

  • न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन दूसरे दिन की नीलामी में सबसे पहले उतरे और उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। विलियमसन का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। 
  • ग्लेन फिलिप्स के लिए भी किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। 
  • रोवमैन पोवेल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उनके आधार मूल्य 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • फाफ डुप्लेसिस के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये की बोली लगाई। आरसीबी के पास आरटीएम का विकल्प उपलब्ध था, लेकिन बेंगलुरु ने इसका इस्तेमाल नहीं किया। डुप्लेसिस अपने आधार मूल्य पर दिल्ली के हुए। 
  • भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 1.50 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ उतरे और किसी टीम ने उन्हें लेने में रुचि नहीं जताई। 
  • मयंक अग्रवाल को किसी टीम ने नहीं खरीदा जिनका आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था। 
  • पृथ्वी शॉ के लिए किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं जताई और वह नहीं बिके। उनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये था। 

03:21 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: दिल्ली कैपिटल्स

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
अक्षर पटेल ऑलराउंडर - 16.50
केएल राहुल बल्लेबाज 2.00 14.00
कुलदीप यादव गेंदबाज - 13.25
मिचेल स्टार्क गेंदबाज 2.00 11.75
टी नटराजन गेंदबाज 2.00 10.75
ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाज - 10.00
जेक फ्रेजर मैकगर्क बल्लेबाज 2.00 9.00
हैरी ब्रूक बल्लेबाज 2.00 6.25
अभिषेक पोरेल बल्लेबाज - 4.00
आशुतोष शर्मा ऑलराउंडर 0.3 3.80
समीर रिज्वी ऑलराउंडर 0.3 0.95
करुण नायर बल्लेबाज 0.3 0.5
मोहित शर्मा गेंदबाज 0.5 2.20

03:18 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: सनराइजर्स हैदराबाद

 

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
हेनरिक क्लासेन बल्लेबाज - 23.00
पैट कमिंस ऑलराउंडर - 18.00
अभिषेक शर्मा ऑलराउंडर - 14.00
ट्रेविस हेड बल्लेबाज - 14.00
ईशान किशन बल्लेबाज 2.00 11.25
मोहम्मद शमी गेंदबाज 2.00 10.00
हर्षल पटेल ऑलराउंडर 2.00 8.00
नीतीश रेड्डी ऑलराउंडर - 6.00
राहुल चाहर गेंदबाज 1.00 3.20
अभिनव मनोहर बल्लेबाज 0.3 3.20
एडम जैम्पा गेंदबाज 2.00 2.40
अथर्व तायदे बल्लेबाज 0.3 0.3
सिमरजीत सिंह गेंदबाज 0.3 1.50

03:17 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

 

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
विराट कोहली बल्लेबाज - 21.00
जोश हेजलवुड गेंदबाज 2.00 12.50
फिल सॉल्ट बल्लेबाज 2.00 11.50
रजत पाटीदार बल्लेबाज - 11.00
जितेश शर्मा बल्लेबाज 1.00 11.00
लियाम लिविंगस्टोन ऑलराउंडर 2.00 8.75
यश दयाल गेंदबाज - 5.00
रसिख डार सलाम गेंदबाज 0.3 6.00
सुयश शर्मा गेंदबाज 0.3 2.60

03:17 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: राजस्थान रॉयल्स

 

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
यशस्वी जायसवाल ऑलराउंडर - 18.00
संजू सैमसन बल्लेबाज - 18.00
ध्रुव जुरेल बल्लेबाज - 14.00
रियान पराग ऑलराउंडर - 14.00
जोफ्रा आर्चर गेंदबाज 2.00 12.50
शिमरोन हेटमायर बल्लेबाज - 11.00
वानिंदु हसरंगा ऑलराउंडर 2.00 5.25
महेश तीक्षणा गेंदबाज 2.00 4.40
संदीप शर्मा गेंदबाज - 4.00
आकाश मधवाल गेंदबाज 0.3 1.30
कार्तिकेय सिंह गेंदबाज 0.3 0.3

03:16 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: पंजाब किंग्स

 

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज 2.00 26.75
अर्शदीप सिंह गेंदबाज 2.00 18.00
युजवेंद्र चहल बल्लेबाज 2.00 18.00
मार्कस स्टोइनिस ऑलराउंडर 2.00 11.00
शशांक सिंह ऑलराउंडर - 5.50
ग्लेन मैक्सवेल ऑलराउंडर 2.00 4.20
नेहल वढेरा बल्लेबाज 0.3 4.20
प्रभसिमरन सिंह बल्लेबाज - 4.00
हरप्रीत बराड़ ऑलराउंडर 0.3 1.50
विष्णु विनोद बल्लेबाज (W) 0.3 0.95
विजयकुमार  गेंदबाज 0.3 1.80
यश ठाकुर गेंदबाज 0.3 1.60

03:15 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: मुंबई इंडियंस

 

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
जसप्रीत बुमराह गेंदबाज - 18.00
हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर - 16.35
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज - 16.35
रोहित शर्मा बल्लेबाज - 16.30
ट्रेंट बोल्ट गेंदबाज 2.00 12.50
तिलक वर्मा ऑलराउंडर - 8.00
नमन धीर ऑलराउंडर 0.3 5.25
रॉबिन मिंज बल्लेबाज (W) 0.3 0.65
कर्ण शर्मा गेंदबाज 0.5 0.5

03:14 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: लखनऊ सुपरजायंट्स

 

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
ऋषभ पंत बल्लेबाज 2.00 27.00
निकोलस पूरन बल्लेबाज - 21.00
मयंक यादव गेंदबाज - 11.00
रवि बिश्नोई गेंदबाज - 11.00
आवेश खान गेंदबाज 2.00 9.75
डेविड मिलर बल्लेबाज 1.50 7.50
अब्दुल समद ऑलराउंडर 0.3 4.20
आयुष बदोनी ऑलराउंडर - 4.00
मोहसिन खान गेंदबाज - 4.00
मिचेल मार्श ऑलराउंडर 2.00 3.40
एडेन मार्करम बल्लेबाज 2.00 2.00
आर्यन जुयाल बल्लेबाज (W) 0.3 0.3

03:14 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: कोलकाता नाइट राइडर्स

 

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
वेंकटेश अय्यर ऑलराउंडर 2.00 23.75
रिंकू सिंह बल्लेबाज - 13.00
वरुण चक्रवर्ती ऑलराउंडर - 12.00
आंद्रे रसेल ऑलराउंडर - 12.00
सुनील नरेन गेंदबाज - 12.00
एनरिक नॉर्त्जे गेंदबाज 2.00 6.50
हर्षित राणा गेंदबाज - 4.00
रमनदीप सिंह ऑलराउंडर - 4.00
क्विंटन डिकॉक बल्लेबाज 2.00 3.60
अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाज 0.3 3
रहमनुल्लाह गुरबाज बल्लेबाज 2.00 2.00
वैभव अरोड़ा गेंदबाज 0.3 1.80
मयंक मार्कंडेय गेंदबाज 0.3 0.3

03:13 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: गुजरात टाइटंस

 

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
राशिद खान गेंदबाज - 18.00
शुभमन गिल बल्लेबाज - 16.50
जोस बटलर बल्लेबाज 2.00 15.75
मोहम्मद सिराज गेंदबाज 2.00 12.25
कगिसो रबाडा गेंदबाज 2.00 10.75
प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाज 2.00 9.50
साई सुदर्शन ऑलराउंडर - 8.50
शाहरुख खान ऑलराउंडर - 4.00
राहुल तेवतिया ऑलराउंडर - 4.00
निशांत सिंधु ऑलराउंडर 0.3 0.3
महिपाल लोमरोर ऑलराउंडर 0.5 1.70
कुमार कुशाग्र बल्लेबाज (W) 0.3 0.65
अनुज रावत बल्लेबाज (W) 0.3 0.3
मानव सुथार गेंदबाज 0.3 0.3

03:12 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: सभी टीमों की स्थिति

 

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाज - 18.00
रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर - 18.00
मथीशा पथिराना गेंदबाज - 13.00
शिवम दुबे ऑलराउंडर - 12.00
नूर अहमद गेंदबाज 2.00 10.00
आर अश्विन ऑलराउंडर 2.00 9.75
डेवोन कॉनवे बल्लेबाज 2.00 6.25
खलील अहमद गेंदबाज 2.00 4.80
एम एस धोनी बल्लेबाज - 4.00
रचिन रवींद्र ऑलराउंडर 1.50 4.00
राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज 0.75 3.40
विजय शंकर ऑलराउंडर 0.3 1.20
       

02:31 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: दूसरी बार विदेश में नीलामी

यह दूसरी बार है कि आईपीएल की नीलामी विदेश में हो रही है। पिछले साल दुबई में नीलामी हुई थी। दूसरे सेट में भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने नौ करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा । डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र को भी चेन्नई ने क्रमश: छह करोड़ 25 लाख रुपये और चार करोड़ रुपये में खरीदा। चेन्नई ने खलील अहमद को 4.8 करोड़ रुपये और विजय शंकर को 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

01:51 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: पहले दिन सभी 12 मार्की खिलाड़ी बिके

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन सबसे पहले 12 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इसमें सात भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। सबसे पहले बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। उनके लिए दिल्ली, चेन्नई और गुजरात के बीच लड़ाई देखने को मिली। इसके अलावा ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। वे 25+ करोड़ का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बन गए। नीलामी में सभी 12 मार्की खिलाड़ी बिके। 

01:21 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: किस टीम के पास कितना पर्स शेष?

आइए पहले सभी टीमों के पर्स के बारे में जानते हैं...

टीम नीलामी में
खर्च किए
(करोड़ रुपये)
बची राशि
(करोड़ रुपये)
मौजूदा खिलाड़ी
/कुल स्लॉट
मौजूद विदेशी
खिलाड़ी/स्लॉट
CSK 104.40 15.60 12/25 4/8
DC 106.20 13.80 13/25 4/8
GT 102.50 17.50 14/25 3/8
KKR 109.95 10.05 13/25 5/8
LSG 105.15 14.85 12/25 4/8
MI 93.90 26.10 9/25 1/8
PBKS 97.50 22.50 12/25 2/8
RR 102.65 17.35 11/25 4/8
RCB 89.35 30.65 9/25 3/8
SRH 114.85 5.15 13/25 4/8

12:52 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: आज 490 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे

नीलामी से पहले 10 टीमों को मिलाकर कुल 641.50 करोड़ रुपये थे और आज खर्च करने के लिए सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 173.55 करोड़ रुपये बचे हैं। 577 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। ऐसे में 490 खिलाड़ी आज नीलामी में उतरते दिखेंगे। हालांकि, कुल 204 स्लॉट खाली थे और 72 खिलाड़ी बिक चुके हैं तो अब अधिकतम 132 खिलाड़ी और ही बिक सकेंगे।

12:34 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: पहले दिन बिके कितने खिलाड़ी?

आईपीएल नीलामी के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल, जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला और वह अनसोल्ड रहे। रविवार को कुल 84 खिलाड़ियों की बोली लगी थी जिसमें से 72 खिलाड़ियों के लिए 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि 12 खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा। 

12:18 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: वेंकटेश ने चौंकाया

पंत और श्रेयस के अलावा पहले दिन वेंकटेश अय्यर पर भी बड़ी बोली लगी जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और केएल राहुल पर भी बड़ी बोली लगी। अर्शदीप और चहल को जहां 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा। वहीं, राहुल को दिल्ली ने 14 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया।

12:10 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction Live: पहले दिन खिलाड़ियों पर जमकर हुई पैसों की बरसात

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी के पहले दिन रविवार को उम्मीद के अनुरूप भारतीय खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई और ऋषभ पंत तथा श्रेयस अय्यर रिकॉर्ड दाम पर बिके। पहले श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। श्रेयस उस वक्त तक आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, कुछ देर बाद ही ऋषभ पंत नीलामी में उतरे और उन्हें लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत इस तरह आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए।

12:05 PM, 25-Nov-2024

IPL Auction: आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी खत्म, पंत रहे सबसे महंगे, 13 वर्षीय वैभव बने करोड़पति

IPL Mega Auction 2025 Day 2, IPL 2025 Bidding News Live: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2025 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की मेगा नीलामी का आज दूसरा दिन है। पहले दिन पंत, श्रेयस और वेंकटेश पर रिकॉर्ड बोली लगी, वहीं वॉर्नर और पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को खरीददार नहीं मिले। सोमवार को सभी 10 टीमें 132 शेष स्थानों के लिए बोली लगाएंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें