फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: MI के कोच रहते कप्तानी से हटाया, अब खुद कर रहे उनकी तारीफ; बाउचर बोले- जल्द बड़ी पारी खेलेंगे रोहित

Fri, 18 Apr 2025 01:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रहे बाउचर का मानना है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित से बड़ी पारी दूर नहीं है। रोहित इस सत्र में छह मैचों में अर्धशतक नहीं बना सके हैं।
विज्ञापन
मार्क बाउचर ने बयान दिया है - फोटो : ANI/Mumbai Indians
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 में कोच रहते रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने वाले मार्क बाउचर ने अब उनकी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि रोहित फॉर्म में लौट रहे हैं और जल्द बड़ी पारी खेल सकते हैं। पिछले साल तब बड़ा विवाद हुआ था जब मुंबई इंडियंस टीम के कोच रहे मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया था। हार्दिक को नया कप्तान बनाया गया था और फैंस ने इस फैसले को पसंद नहीं किया था। मुंबई का सीजन खराब रहा था और हार्दिक के साथ बाउचर आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। हालांकि, इस सत्र से पहले बाउचर को कोच पद से हटाया गया और महेला जयवर्धने फिर से मुंबई के कोच बने। 
विज्ञापन

'रोहित से बड़ी पारी दूर नहीं'
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रहे बाउचर का मानना है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित से बड़ी पारी दूर नहीं है। रोहित इस सत्र में छह मैचों में अर्धशतक नहीं बना सके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को 26 रन का स्कोर उनका सर्वोच्च स्कोर है। बाउचर ने आईपीएल प्रसारकों से कहा, 'हमने हैदराबाद के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा की शैली के बड़े छक्के देखे। मुझे उनके तेवर पसंद आए। उन्होंने गेंदबाजों पर दबाव बनाया और रन बनाने के मौके तलाशे। वह जल्दी ही बड़ी पारी खेलेंगे।'

बाउचर ने की हार्दिक की तारीफ
वहीं, हैदराबाद के खिलाफ नौ गेंद में 21 रन बनाने वाले मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या के बारे में मार्क बाउचर ने कहा, 'हार्दिक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से हैं। जब वह अच्छा खेलते हैं तो टीम जीतती है। अब वह सिर्फ पावरप्ले में ही नहीं बल्कि बीच के ओवरों में भी गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट भी ले रहे हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।'
विज्ञापन

बाउचर ने जैक्स को बताया शानदार
बाउचर ने विल जैक्स के बारे में कहा, 'वह दबाव में लग रहे हैं और उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे, जैसा वह करना चाहते होंगे। लेकिन वह शानदार खिलाड़ी हैं और शानदार ऑलराउंडर हैं। उन्होंने कुछ अहम विकेट लिए जिससे बतौर बल्लेबाज भी उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। आखिरकार वह योगदान दे पा रहे हैं और इस लय को कायम रखना चाहेंगे।' हार्दिक के बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा, 'हार्दिक मोर्चे से अगुआई कर रहे हैं। गेंदबाजी हो, बल्लेबाजी या फील्डिंग, वह हमेशा मुस्कुराता रहते हैं और कभी हार नहीं मानते।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें