फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB Weather Report: आईपीएल के उद्घाटन मैच पर मंडराए संकट के बादल; कोलकाता में भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 22 Mar 2025 10:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

KKR vs RCB Kolkata Weather Eden Gardens Pitch Report : कोलकाता के फैंस भले ही घरेलू मैदान पर टीम को विजयी शुरुआत करते हुए देखना चाहेंगे, लेकिन मैच में विराट कोहली का क्रेज भी देखने मिलेगा। इन सभी चीजों के बीच मौसम विभाग के अलर्ट ने प्रशंसकों में चिंता पैदा कर दी है।
विज्ञापन
ईडेन गार्डेंस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम रजत पाटीदार की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच से आईपीएल 2025 में अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। इस मैच से पहले उद्घाटन समारोह भी होना है जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। मैच से ठीक पहले मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

मौसम विभाग के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता 
केकेआर और आरसीबी के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाना है। इस मैच के लिए प्रशंसकों में काफी दीवनगी देखने को मिल रही है। कोलकाता के फैंस भले ही घरेलू मैदान पर टीम को विजयी शुरुआत करते हुए देखना चाहेंगे, लेकिन मैच में विराट कोहली का क्रेज भी देखने मिलेगा। इन सभी चीजों के बीच मौसम विभाग के अलर्ट ने प्रशंसकों में चिंता पैदा कर दी है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025 Opening Ceremony: कब शुरू होगा उद्घाटन समारोह, कौन-कौन करेगा शिरकत? जानें कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी

केकेआर-आरसीबी मैच बारिश में धुलेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कोलकाता में बारिश की संभावना जताई है। यहां तक कि 22 मार्च को ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को कोलकाता में बारिश होने की संभावना 74 प्रतिशत है, जबकि पूरे दिन बादल छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। शाम होते-होते बारिश की संभावना 90 प्रतिशत है। अगर बारिश हुई तो आईपीएल 2025 के पहले मैच में खलल पड़ सकता है। केकेआर और आरसीबी के बीच मैच का नतीजा निकल पाएगा इसे लेकर कुछ भी कहना कठिन है। वहीं, शाम के समय उद्घाटन समारोह भी होना है, लेकिन बारिश हुई तो इसमें भी व्यवधान पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें: KKR vs RCB Playing 11: जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी आरसीबी और केकेआर, टीम संयोजन में देखने मिलेंगे बदलाव
विज्ञापन

कोलकाता में होने वाले एक मैच को रिशेड्यूल कराने की बात भी चल रही है। दरअसल, छह अप्रैल को केकेआर का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से ईडेन गार्डेंस पर होना है, लेकिन इसे गुवाहाटी शिफ्ट किया जा सकता है क्योंकि कोलकाता पुलिस ने शहर में राम नवमी जश्न का हवाला देते हुए सुरक्षा देने में असमर्थता व्यक्त की है। इसकी जानकारी खुद बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें