फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: कुछ मैच या पूरे सीजन से बाहर रहेंगे बुमराह? मुंबई इंडियंस के कोच जयवर्धने के इस बयान ने बढ़ाई चिंता

Wed, 19 Mar 2025 03:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस की सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जसप्रीत बुमराह एनसीए में हैं। हमें बुमराह के बारे में उन पर फीडबैक का इंतजार करना होगा।'
विज्ञापन
जयवर्धने और बुमराह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई और कहा कि इस तेज गेंदबाज की अनुपस्थिति इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में उनकी टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। बुमराह पीठ की चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह अभी बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में ‘रिहैबिलिटेशन’ की प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन


IPL 2025: उद्घाटन मैच से पहले ग्राफिक्स में देखें सभी 10 टीमों के स्क्वॉड और संभावित-11, साथ में पूरा शेड्यूल

जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस की सत्र पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जसप्रीत बुमराह एनसीए में हैं। हमें बुमराह के बारे में उन पर फीडबैक का इंतजार करना होगा। फिलहाल सब ठीक चल रहा है, दिन-प्रतिदिन प्रगति हो रही है।' मुंबई के कोच ने कहा, 'वह अच्छी स्थिति में हैं। पर उनका नहीं खेलना भी टीम के लिए एक चुनौती है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।'

जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में अंतिम टेस्ट में वह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके थे जिसके बाद से वह बाहर हैं और मेजबान टीम ने 162 रन का पीछा करते हुए 3-1 से सीरीज जीत ली थी। बुमराह की वापसी पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में 30 साल के इस अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी से उन्हें मदद मिलेगी।

IPL 2025: बदल सकता है केकेआर-लखनऊ मैच का कार्यक्रम, जानें वजह; छह अप्रैल को कोलकाता में होना था मुकाबला
विज्ञापन

बुमराह के अप्रैल के पहले हफ्ते में मुंबई के साथियों के साथ जुड़ने की उम्मीद है और वह टीम के साथ अपना ‘रिहैबिलिटेशन’ जारी रख सकते हैं। बुमराह का हाल ही में गेंदबाजी करते वीडियो भी सामने आया था। पांड्या ने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ तीन कप्तान खेल रहे हैं, रोहित (शर्मा), सूर्यकुमार (यादव) और बुमराह। वे हमेशा मेरा समर्थन करते हैं और जब भी मुझे किसी मदद की जरूरत होती है तो वे हमेशा मौजूद रहते हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें