फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'मैं कभी खुद की क्षमता पर संदेह नहीं करता', चेन्नई के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बोले रोहित

Mon, 21 Apr 2025 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित का आईपीएल 2025 में यह पहला अर्धशतक रहा। इससे पहले वह पिछले मैचों में 0, 8. 13, 17, 18 और 26 रन ही बना पाए थे। हालांकि, चेन्नई के खिलाफ उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 76 रन की पारी में छह छक्के लगाए। आइए जानते हैं मैच के बाद उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में रविवार को मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को नौ विकेट से हराया। इस जीत में मुंबई के लिए हीरो रहे रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि लंबे समय तक खराब दौर से गुजरने के बावजूद उन्होंने अपनी क्षमता पर कभी संदेह नहीं किया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित ने 45 गेंद पर नाबाद 76 रन बनाए। इनमें चार चौके और छह छक्के शामिल हैंं।
विज्ञापन

रोहित के फॉर्म पर उठ रहे थे सवाल
रोहित का आईपीएल 2025 में यह पहला अर्धशतक रहा। इससे पहले वह पिछले मैचों में 0, 8. 13, 17, 18 और 26 रन ही बना पाए थे। रोहित ने मैच के बाद कहा, 'लंबे समय तक रन नहीं बन पाने के बाद खुद की क्षमता पर संदेह करना और अलग तरीके अपनाना आसान होता है। मेरे लिए अच्छी तरह से अभ्यास करना और गेंद को अच्छी तरह से हिट करना महत्वपूर्ण था। जब आपकी मानसिकता स्पष्ट होती है तो फिर ऐसी चीजें हो सकती हैं।'

'खुद की क्षमता पर संदेह करने से बढ़ता है दबाव'
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर आप खुद की क्षमता पर संदेह करने लग जाते हो तो फिर दबाव बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे बड़ा स्कोर बनाए लंबा समय हो गया था। अगर आप खुद पर संदेह करने लगते हैं तो इससे खुद पर दबाव बन जाता है। आप किस तरह से खेलना चाहते हो उसके बीच संतुलन स्थापित करना महत्वपूर्ण होता है। मैं इस मैच में गेंद को हिट करना चाहता था, लेकिन मेरे लिए नियंत्रण में रहना भी महत्वपूर्ण था।'
विज्ञापन

गेंद के हिसाब से खेलने के प्रयास कर रहे थे रोहित
रोहित ने कहा, 'अगर गेंद मेरी पहुंच में है तो मैं उस पर उसी तरह का शॉट लगाने का प्रयास कर रहा था जैसा मैं हमेशा करता हूं। ऐसा निरंतर नहीं हो रहा था, लेकिन मैंने कभी खुद पर संदेह नहीं किया।' रोहित ने अपनी काफी क्रिकेट वानखेड़े स्टेडियम में खेली है जिसके एक स्टैंड को उनके सम्मान में तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने कहा, 'यह बहुत बड़ा सम्मान है। जब मैं बच्चा था तो मैच देखने के लिए यहां आया करता था। किसी समय हमें यहां आने की इजाजत नहीं थी। मैं इस मैदान पर खेलते हुए बड़ा हुआ हूं। अब मेरे नाम पर स्टैंड बहुत बड़ा सम्मान है। मैं नहीं जानता कि जब यह तैयार होगा तो मेरी प्रतिक्रिया कैसी होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें