'मैं दिल्ली से हूं'
मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत, स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन, केकेआर के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन और दिग्वेश राठी नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंत युवा स्पिनर को नरेन से मिलवाते हैं और कहते हैं कि 'ये सारा दिन आपके बारे में बोलता है।' तभी पूरन दिग्वेश से सवाल करते हैं कि नरेन ने विकेट लेने के बाद कोई जश्न नहीं मनाया, आपने ऐसा क्यों किया? जवाब में दिग्वेश कहते हैं 'मैं दिल्ली से हूं।' इसके बाद मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी हंसने लगते हैं।
विवादित जश्न के मामले में हो चुकी कार्रवाई
दिग्वेश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में प्रियांश आर्या का विकेट लेने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया था। इसके कारण उनपर बीसीसीआई ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा। इसके बाद उन्होंने अगले मैच में मुंबई के बल्लेबाज नमन धीर को आउट करने के बाद फिर से नोटबुक लिखने की शैली में जश्न मनाया, जिसके बाद बोर्ड ने उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया।
ये भी पढ़ें: KKR vs LSG Playing 11: केकेआर-लखनऊ के बीच मैच में नरेन और दिग्वेश के बीच होगा मुकाबला, पंत पर होगी नजरें