फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: धर्मशाला से गए जालंधर...फिर विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए खिलाड़ी, मैच रद्द होने के बाद क्या हुआ?

Fri, 09 May 2025 09:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

सुरक्षा कारणों से मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी जिससे शहर में ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया था। धर्मशाला में एहतियातन खिलाड़ियों और दर्शकों को मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर फ्लड लाइट्स भी बंद कर दी गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैच को रद्द किया गया है। 
विज्ञापन
पंजाब बनाम दिल्ली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को खेला गया मुकाबला बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया। शुरुआत में बताया गया कि मैच को फ्लड लाइट्स में खराबी के कारण रोका गया। हालांकि, कुछ देर बाद स्पष्ट हो गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य कार्रवाई के चलते मुकाबला रद्द किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला से होशियारपुर के रास्ते जालंधर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया और वहां से विशेष ट्रेन के जरिए उन्हें दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन

बीच में रोका गया था मैच
गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पाकिस्तान की ओर से कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन से हमला किया गया। सुरक्षा कारणों से मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया क्योंकि आसपास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी जिससे शहर में ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया। धर्मशाला में एहतियातन खिलाड़ियों और दर्शकों को मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर फ्लड लाइट्स भी बंद कर दी गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मैच को रद्द किया गया है। 

कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला से निकाले गए खिलाड़ी
कांगड़ा पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला से होशियारपुर के रास्ते जालंधर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया और वहां से विशेष ट्रेन के जरिए उन्हें दिल्ली भेजा गया। अधिकारी ने कहा, 'शुक्रवार की सुबह खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रसारण कर्मियों सहित दोनों टीमों के पूरे दल को लगभग 40 से 50 छोटे वाहनों में धर्मशाला से पंजाब की सीमा पर स्थित होशियारपुर ले जाया गया।'

उन्होंने कहा कि इस काफिले को कांगड़ा पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई और वाहनों के होशियारपुर पहुंचने के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। वहां से उन्हें विशेष रूप से तैयार ट्रेन में सवार होने के लिए जालंधर ले जाया गया।
विज्ञापन

मैच बीच में रोके जाने पर क्या बोलीं अधिकारी?
शालिनी अग्निहोत्री ने मैच को बीच में रोके जाने के विषय में भी बात की। उन्होंने कहा- 'स्टेडियम को 20 मिनट के अंदर खाली कर दिया गया था। हमारी पहली प्राथमिकता वहां मौजूद सभी लोगों की सुरक्षा थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को तुरंत मैदान से वापस बुलाया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच उनके संबंधित होटलों में भेज दिया गया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें