फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले गुजरात को लगा करारा झटका, सिर्फ दो मैच खेलकर स्वदेश लौटा यह गेंदबाज

Thu, 03 Apr 2025 08:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाज के स्वदेश लौटने की जानकारी देते हुए गुजरात टाइटंस ने बताया कि रबाडा को निजी कारणों से लौटना पड़ा है। हालांकि, टीम ने उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया।
विज्ञापन
कगिसो रबाडा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा निजी कारणों की वजह से टीम का साथ छोड़कर स्वदेश लौट गए हैं। वह बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के दौरान बताया था कि रबाडा इस मैच में नहीं खेलेंगे। इस मैच में गुजरात ने रजत पाटीदार की टीम को उनके घर में आठ विकेट से हराया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार यादव? MCA ने जारी किया बयान, जानिए    

निजी कारणों से स्वदेश लौटे रबाडा
दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाज के स्वदेश लौटने की जानकारी देते हुए गुजरात टाइटंस ने बताया कि रबाडा को निजी कारणों से लौटना पड़ा है। हालांकि, टीम ने उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया। तेज गेंदबाज ने मौजूदा सत्र में गुजरात के लिए पहले दो मैच खेले। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 41 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इसके बाद मुंबई के खिलाफ उन्होंने 42 रन खर्च किए और महज एक ही विकेट हासिल किया। आरसीबी के खिलाफ तीसरे मैच में वह नहीं खेले।

अंक तालिका में चौथे स्थान पर गुजरात
शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस अपने पहले तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उनका अगला मुकाबला छह अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा, जिसके बाद वे नौ अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की मेजबानी करेंगे।

आईपीएल 2025 की मौजूदा अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 2 2 0 4 1.485
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 1.320
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 4 1.149
गुजरात टाइटंस 3 2 1 4 0.807
मुंबई इंडियंस 3 1 2 2 0.309
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 1 2 2 -0.150
चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 2 -0.771
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 -0.871
राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 2 -1.112
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 1 2 2 -1.428
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ACC: पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशियाई क्रिकेट परिषद की संभालेंगे कमान; जानिए    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें