फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UAE: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान पहुंचे मुंबई, जय शाह की मौजूदगी में रोहित ने भेंट की जर्सी; वीडियो

Wed, 09 Apr 2025 08:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टेस्ट और वनडे टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, टी20 टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे सूर्यकुमार यादव और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन से मुलाकात की।
विज्ञापन
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन भारत दौरे पर हैं - फोटो : Jay shah-x (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन भारत दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने मुंबई पहुंचकर आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इसकी जानकारी पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी। 
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित-हार्दिक और सूर्यकुमार ने भेंट की जर्सी
टेस्ट और वनडे टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, टी20 टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे सूर्यकुमार यादव और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने उन्हें भारतीय टीम की जर्सी भेंट की। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इस मुलाकात का वीडियो अपने एक्स हैंडल से साझा करते हुए लिखा- मुंबई में क्रिकेट को दूरदर्शी नेतृत्व से जोड़ने में मदद करने पर मुझे बहुत खुशी हुई, जहां महामहिम क्राउन प्रिंस शेख हमदान से रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलना वाकई सम्मान की बात थी। ये पल दुनिया भर में क्रिकेट के एकजुट प्रभाव को दर्शाते हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें