यह घटना दिल्ली की पारी के 18वें ओवर की है। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विप्रज निगम ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद विकेट के पीछे चली गई। बटलर ने बिना कोई गलती किए शानदार छलांग लगाई और कैच लपक लिया।
गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर अपनी धांसू बल्लेबाजी और दमदार विकेटकीपिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। शनिवार को मुकाबले में अपने हुनर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में बटलर ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। विकेट के पीछ शानदार डाइव लगाकर उन्होंने जितनी फुर्ती के साथ कैच पकड़ा, उसे देखकर सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं।
विज्ञापन
'सुपरमैन' बने बटलर
यह घटना दिल्ली की पारी के 18वें ओवर की है। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विप्रज निगम ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद विकेट के पीछे चली गई। बटलर ने बिना कोई गलती किए शानदार छलांग लगाई और कैच लपक लिया।
मैच में क्या हुआ?
जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड की शानदार साझेदारी की मदद से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए थे। जवाब में बटलर ने 54 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए जिससे गुजरात ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, बटलर शतक लगाने से चूक गए।