फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: जीत के बावजूद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को झटका, BCCI ने पाया इस गलती के लिए दोषी; ठोका जुर्माना

Sun, 20 Apr 2025 09:41 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगा दिया है। बोर्ड ने उन पर 12 लाख रुपये का जु्र्माना ठोका है।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगा दिया है। बोर्ड ने उन पर 12 लाख रुपये का जु्र्माना ठोका है। आईपीएल ने इसको लेकर जारी बयान में कहा- यह आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है इसलिए शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs LSG: आवेश खान की घातक गेंदबाजी से पलटा पासा, जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ; राजस्थान की लगातार चौथी हार    
 

गुजरात ने दर्ज की शानदार जीत
गुजरात ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए थे। जवाब में बटलर ने 54 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए जिससे गुजरात ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया।

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में हासिल किया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य
गुजरात ने इस तरह आईपीएल में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले टीम ने कभी भी 200+ रनों का लक्ष्य हासिल नहीं किया था। दिल्ली ने इस मैच से पहले चार बार 200 से अधिक रनों का लक्ष्य का पीछा किया था, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली थी। यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी किसी टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है।

आईपीएल में गुजरात के बड़े लक्ष्य 
लक्ष्य विपक्षी टीम वर्ष
204 दिल्ली कैपिटल्स 2025
198 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2023
197 राजस्थान रॉयल्स 2024
196 सनराइजर्स हैदराबाद 2022
190 पंजाब किंग्स 2022
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RR vs LSG: वैभव डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 10वें बल्लेबाज, रसेल और तीक्षणा के क्लब में शामिल    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें