फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'अब नहीं करेंगे बर्दाश्त', CSK के खराब प्रदर्शन पर फूटा स्टीफन फ्लेमिंग का गुस्सा; दे डाला अल्टीमेटम

Sun, 20 Apr 2025 09:21 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर अगले दो मैच योजना के अनुसार नहीं होते हैं तो टीम आईपीएल के दूसरे भाग में अनुभवी खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों को लाने में संकोच नहीं करेगी।
विज्ञापन
स्टीफन फ्लेमिंग - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सत्र में निराशाजनक रहा है। सात मैचों में दो जीत के साथ टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। रविवार को सीएसके का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच में चेन्नई जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। इससे पहले कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर अगले दो मैच योजना के अनुसार नहीं होते हैं तो टीम आईपीएल के दूसरे भाग में अनुभवी खिलाड़ियों की जगह नए चेहरों को लाने में संकोच नहीं करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs LSG: आवेश खान की घातक गेंदबाजी से पलटा पासा, जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ; राजस्थान की लगातार चौथी हार    

'हमारे पास धैर्य रखने के लिए समय नहीं है'
मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेमिंग ने कहा- यह (हमारे लिए) एक नाजुक दौर है। हम अभी भी टूर्नामेंट में बने हुए है। हम खिलाड़ियों को लय हासिल करने के लिए अधिक समय देने और परिणाम प्राप्त करने की चाहत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दुर्भाग्य से, हम जिस स्थिति में हैं उसमें हमारे पास धैर्य रखने के लिए समय नहीं है। दूसरी ओर, हम जादुई फॉर्मूला खोजने की कोशिश में लगातार बदलाव नहीं करना चाहते है।

'अगर चीजें ठीक नहीं रही तो नए खिलाड़ी मैदान में दिख सकते हैं'
इस दौरान फ्लेमिंग ने साफ किया अगले दो मैचों में स्थिति ठीक नहीं होती है तो नए खिलाड़ी मैदान पर दिख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा- हम इस सत्र के साथ थोड़ा आगे की ओर भी देख रहे हैं। हम भविष्य के लिए खिलाड़ियों के विकास को सुनिश्चित करना चाहते है। अगले कुछ मैचों में अगर चीजें ठीक नहीं रही तो नए खिलाड़ी मैदान में दिख सकते है। हमारे अब तक के परिणामों ने सभी खिलाड़ियों को खेल में शामिल किया है। अतीत में अधिक अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बने रहना हमारी परंपरा रही है और उन्होंने हमें वह परिणाम दिया है जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे।

फॉर्म के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी 
चेन्नई के खिलाफ सत्र का पहला मैच गंवाने के बावजूद मौजूद फॉर्म के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है। रोहित शर्मा ने अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बनाया है, लेकिन सनराइजर्स के खिलाफ उनकी तेज शुरुआत ने टीम को बिना किसी दबाव के लक्ष्य का पीछा करने की आजादी दी। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है लेकिन रियान रिक्लेटन ने शीर्ष क्रम में अच्छा योगदान दिया है। अनुभवी जसप्रीत बुमराह की वापसी से मुंबई की गेंदबाजी मजबूत हुई है। ट्रेंट बोल्ट भी अपने पुराने अंदाज में दिख रहे है। हार्दिक ने गेंदबाज और बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका अच्छी तरह निभाई है, लेकिन आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए वह नमन धीर पर निर्भर रहेंगे। 
विज्ञापन

मुंबई बनाम चेन्नई मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंसः
रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। 

चेन्नई सुपर किंग्सः शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), जैमी ओवरटन, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, अंशुल कंबोज। 

ये भी पढ़ें: RR vs LSG: वैभव डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 10वें बल्लेबाज, रसेल और तीक्षणा के क्लब में शामिल    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें