फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'चल...मेरी गेंद पर छक्का मार के दिखा', बुमराह ने इस खिलाड़ी को सिखाए गेंदबाजी के गुर, वीडियो वायरल

Sun, 04 May 2025 04:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बुमराह ने मैच के बाद तुषार को गेंदबाजी के गुर सिखाए। वहां, तुषार के साथ आरआर के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी मौजूद रहे। इसका वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है।
विज्ञापन
तुषार को टिप्स देते बुमराह - फोटो : Rajasthan Royals Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसप्रीत बुमराह को मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है। युवा गेंदबाज अब उनसे टिप्स लेते भी दिख जाते हैं। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज हैं। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद बुमराह को तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को सलाह देते हुए देखा गया। तुषार का फॉर्म इस सीजन खराब रहा है। इस मैच में मुंबई ने राजस्थान को शिकस्त दी थी।
विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए अपने पिछले दो सीजन में 38 विकेट लेने के बाद तुषार ने इस साल नई फ्रेंचाइजी में संघर्ष किया है। आठ मैचों में तुषार ने केवल छह विकेट लिए हैं और 11 से अधिक की इकॉनमी से रन दिए हैं। हालांकि, बुमराह ने मैच के बाद तुषार को गेंदबाजी के गुर सिखाए। वहां, तुषार के साथ आरआर के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी मौजूद थे। इसका वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है।

बुमराह वीडियो में कह रहे हैं, 'मानसिकता के मामले में थोड़ा और आक्रामक होने की जरूरत है। आक्रामक का मतलब, ऐसा नहीं कि हर गेंद पर डंडा उड़ा दो। ये सोचो कि मैं अच्छा बॉल डालूंगा पर मैं इसे आउट करूंगा। चल मार ले, चल एक छक्का मार ले, कितने मारेगा? तू मार, ठीक है, फिर मैं और जोर से गेंद मारुंगा।' बुमराह ने चोट से उबरकर एमआई टीम में सफल वापसी की है। उनकी वापसी के बाद मुंबई की किस्मत बदल गई है। उन्होंने लगातार छह मैच जीते हैं और अंक तालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

बुमराह ने आईपीएल के इस सत्र में सात मैचों में सात से कम की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चोटिल हुए थे। उनकी वापसी से पहले मुंबई ने शुरुआती पांच मैचों में से चार गंवाए थे। 31 वर्षीय बुमराह को इस दौरान रिहैब से गुजरना पड़ा, लेकिन उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। बुमराह आईपीएल के बाद भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड का दौरा करते दिख सकते हैं। इस सीरीज की शुरुआत जून में होगी। भारत इस सीरीज के जरिये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2025-27) की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें