आईपीएल फाइनल के पहले ओवर में बने सर्वाधिक रन
कोहली और सॉल्ट पारी का आगाज करने उतरे। सॉल्ट ने शुरुआती ओवर डालने आए अर्शदीप सिंह के ओवर से 13 रन जुटाए। यह आईपीएल फाइनल में पहले ओवर में बने सर्वाधिक रन है। इससे पहले अहमदाबाद में ही 2023 में सीएसके और गुजरात के बीच खेले गए फाइनल मैच के पहले ओवर में 10 रन बने थे। सॉल्ट ने एक चौका और एक छक्का भी लगाया। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने जैमीसन की गेंद पर भी चौका जड़ा, लेकिन फिर अपना विकेट गंवा बैठे। बेंगलुरु को 18 के स्कोर पर पहला झटका लगा। काइल जैमीसन ने फिल सॉल्ट को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बना सके।
ये भी पढ़ें: IPL Closing Ceremony: आईपीएल के समापन समारोह में सेना के शौर्य को किया गया सलाम, शंकर महादेवन ने बांधा समां