फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल का 18वां सत्र स्थगित होने के बाद क्यों ट्रोल हो रही RCB? प्रशंसकों ने इस तरह दी प्रतिक्रिया

Fri, 09 May 2025 05:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरसीबी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि एक हफ्ते बाद हालात का जायजा लिया जाएगा और नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इस बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को निशाना बना रहे हैं। आइये जानते हैं इसका क्या कारण है....
विज्ञापन

16 मुकाबले थे शेष
आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इसे एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया था। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने बनाया आरसीबी को निशाना
इस बीच यूजर्स ने आरसीबी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, आरसीबी के लिए यह सत्र शानदार रहा है। उन्होंने लीग स्टेज पर खेले गए 11 मैचों में से आठ में जीत दर्ज की है जबकि तीन मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल टीम अंक तालिका में 16 अंक और 0.482 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उनके प्लेऑफ में पहुंचने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब टूर्नामेंट को स्थगति कर दिया गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के हमले को भारतीय सेना ने किया नाकाम
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने रात 8 से 10 बजे के बीच जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमले की कोशिश की थी। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के चार लड़ाकू विमान मार गिराए। इनमें अमेरिका निर्मित दो एफ-16 और चीन निर्मित दो जेएफ-17 हैं। जैसलमेर में गिराए एफ-16 और अखनूर में गिराए गए अन्य विमान के दो पायलटों को सैन्य बलों ने हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान के दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने पड़ोसी देश के लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर व सियालकोट समेत सात शहरों पर एकसाथ जवाबी कार्रवाई की थी। थल व वायुसेना के बाद नौसेना भी इसमें जुड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें