दिग्वेश के पांच डिमेरिट पॉइंट हो चुके
इस सीजन में अब तक दिग्वेश के पांच डिमेरिट पॉइंट हो चुके हैं, इसी वजह से उन्हें एक गेम के लिए निलंबित कर दिया गया है। अब दिग्वेश 22 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। लखनऊ की टीम सोमवार को सनराइजर्स के खिलाफ हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
दिग्वेश का नोटबुक सेलिब्रेशन
- फोटो : ANI
नोटबुक सेलिब्रेशन की चुकानी पड़ी कीमत
दरअसल, मैच के दौरान दिग्वेश ने अभिषेक को आउट करने के बाद नोटबुक सेलिब्रेशन किया जो अभिषेक को अच्छा नहीं लगा। वह पवेलियन लौटने से पहले दिग्वेश के पास गए और उन्होंने अपनी गुस्सा जाहिर की। इसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद अभिषेक ने दिग्वेश के बड़े बालों को लेकर कुछ इशारा भी किया था। हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत और अंपायरों ने आकर दोनों को अलग-अलग किया और मामले को शांत कराया।
दिग्वेश पर पहले भी दो बार लग चुका है जुर्माना
दिग्वेश राठी ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 59 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन दिग्वेश की गेंद पर शार्दुल ठाकुर को कैच थमा बैठे। अभिषेक ने अपनी पारी में 20 गेंदें खेली और चार चौके और छह छक्के जड़े। हालांकि, अभिषेक को आउट करने के बाद दिग्वेश ने एक बार फिर वही नोटबुक सेलिब्रेशन किया जिसके लिए उन पर दो बार जुर्माना लग चुका है। अभिषेक दिग्वेश की इस हरकत से काफी गुस्से में नजर आए। दिग्वेश भी आवेश में अभिषेक के पास पहुंचे और उनसे पवेलियन की ओर लौटने का इशारा करने लगे। मैदानी अंपायरों और लखनऊ के अन्य खिलाड़ी ने इन दोनों बल्लेबाजों को अलग किया जिसके बाद अभिषेक पवेलियन लौटे।