फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: विराट ने उड़ाया मुशीर खान का मजाक? सोशल मीडिया पर इसको लेकर आमने-सामने आए फैंस, देखें वायरल वीडियो

Fri, 30 May 2025 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

मैच के दौरान विराट ने पंजाब के बल्लेबाजों को स्लेज करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जैसा ही पंजाब के मुशीर खान इम्पैक्ट सबस्टीट्यूट के रूप में बल्लेबाजी के लिए आए कोहली ने उनकी ओर कुछ इशारा किया। इस इशारे को लेकर विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
विराट कोहली और मुशीर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को बड़ी जीत हासिल की। टीम ने क्वालिफायर एक के मुकाबले में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण, तीनों ही वर्ग में टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। अब टीम फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन इस मैच का एक पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर फैंस दो हिस्सों में बंट गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, मैच के दौरान विराट ने पंजाब के बल्लेबाजों को स्लेज करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। जैसा ही पंजाब के मुशीर खान इम्पैक्ट सबस्टीट्यूट के रूप में बल्लेबाजी के लिए आए कोहली ने उनकी ओर कुछ इशारा किया। इस इशारे को लेकर विवाद हो रहा है। मुशीर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो स्लिप से कोहली ने इशारा किया। फैंस का कहना है कि कोहली ने मुशीर का मजाक उड़ाया और कहा कि ये तो पानी पिलाने वाला खिलाड़ी है। मुशीर इससे पहले 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे थे और मैदान पर वाटर बॉय बने थे।

आरसीबी के दिग्गज के इस कृत्य ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छेड़ दी। वहीं, प्रशंसकों के एक वर्ग ने सुझाव दिया कि आरसीबी आइकन कोहली ने सीजन की शुरुआत में पहले मुशीर को अपना एक बल्ला उपहार में दिया था। कुछ ने इस तथ्य की ओर भी इशारा किया कि मुशीर विराट को एक बल्लेबाज के रूप में मानते हैं और भैया कहकर बुलाते हैं।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट के अर्धशतक से गुरुवार को पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर तीन जून को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। पंजाब किंग्स हारने के बावजूद फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जो दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी।

आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर समेट दिया। फिर सॉल्ट ने विराट कोहली (12) के साथ पहले विकेट के लिए 20 गेंद में 30 रन और मयंक अग्रवाल (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंद में 54 रन जोड़कर आरसीबी को 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत दिलाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें