फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC VS LSG: पूरन और मार्श की मेहनत पर फिरा पानी, दिल्ली ने आशुतोष की बदौलत जीता मैच; लखनऊ को एक विकेट से शिकस्त

Mon, 24 Mar 2025 11:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम लखनऊ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: कौन हैं आशुतोष शर्मा जिन्होंने फिर दिखाया अपना दम, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरकर लखनऊ से छीनी जीत

पावरप्ले में दिल्ली ने गंवाए चार विकेट
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की खराब शुरुआत हुई थी। जैक फ्रेजर मैकगर्क एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह खाता नहीं खोल सके। इसके बाद एम सिद्धार्थ ने समीर रिजवी को पंत के हाथों कैच कराया। 

दिग्वेश ने तोड़ी अक्षर और डुप्लेसिस की साझेदारी
शुरुआती ओवरों में तीन विकेट गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अक्षर पटेल ने फाफ डुप्लेसिस के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी निभाई। कप्तान को दिग्वेश राठी ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदो में 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, डुप्लेसिस ने 29 रन बनाए। 

आशुतोष शर्मा ने दिलाई दिल्ली को जीत
इसके बाद मोर्चा ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने संभाला। दोनों ने दिल्ली की जीत की नींव रखी। स्टब्स 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए जबकि आशुतोष 66 रन बनाकर नाबाद रहे। वह अंत तक डटे रहे और मैच जिताऊ प्रदर्शन के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की। उनके अलावा दिल्ली के लिए विपराज निगम ने 39, मिचेल स्टार्क  ने दो, कुलदीप यादव ने पांच और मोहित शर्मा ने एक* रन बनाया। लखनऊ के लिए शार्दुल, सिद्धार्थ, दिग्वेश और बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए।

लखनऊ की अच्छी शुरुआत
इस मैच में लखनऊ की तेज शुरुआत हुई थी। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी हुई जिसे विपराज निगम ने तोड़ा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। 

पूरन और मार्श ने मचाया धमाल
इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन और मार्श ने संभाला। दोनों ने महज 42 गेंदों में 87 रनों की पार्टनरशिप की। मार्श ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वह छह चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 72 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, पूरन ने 24 गेंदों में पचासा जड़ा। वह 30 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्टार्क ने बोल्ड किया।
विज्ञापन

पंत खाता खोले बिना आउट हुए
बतौर कप्तान 50वां टी20 मैच खेलने उतरे लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत खाता खोले बगैर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। इस मैच में लखनऊ के लिए आयुष बडोनी ने चार शाहबाज अहमद ने नौ और डेविड मिलर ने 27* रन बनाए। वहीं, पंत के अलावा शार्दुल ठाकुर और रवि बिश्नोई ने कोई रन नहीं बनाया। दिग्वेश राठी खाता खोले बगैर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा विपराज निगम और मुकेश कुमार को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें: केएल राहुल के घर आई नन्ही परी, आथिया ने बेटी को दिया जन्म 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें