फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'धोनी को कप्तान बनाओ', देरी से उतरने की बहस के बीच संजय मांजरेकर ने की बड़ी मांग, CSK को लताड़ा

Sat, 29 Mar 2025 10:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपॉक पर हराया। आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के टीम मैनेजमेंट को एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंपनी चाहिए। वह इसके जरिए टीम को अधिक योगदान दे सकते हैं। शुक्रवार को आरसीबी ने सीएसके को 50 रन से हराकर 17 वर्षों से चेपॉक में चले आ रहे पांच बार की विजेता टीम के रथ को रोक दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GT vs MI: साई सुदर्शन ने अहमदाबाद में लगातार चौथी बार 50+ स्कोर बनाया, गिल ने भी हासिल की विशेष उपलब्धि

मांजरेकर ने की धोनी को कप्तानी सौंपने की वकालत
इस मैच में धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 16 गेंदों में 30* रन बनाए। हालांकि, वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। प्रशंसकों ने उनके निचले क्रम में बल्लेबाजी करने पर भी नाराजगी व्यक्त की। इस मुद्दे पर मांजरेकर ने चर्चा की है। उन्होंने जियोस्टार से बात करते हुए कहा- मैं बड़े चित्र को देखूंगा। अगर आप इस साल और पिछले साल को देखें तो धोनी एक खिलाड़ी से ज्यादा एक ब्रांड के तौर पर खेल रहे हैं। जब वे प्लेइंग इलेवन चुनते हैं, तो वे एक अतिरिक्त बल्लेबाज नहीं चुनते क्योंकि एमएस वहां हैं। एमएस धोनी उनके लिए एक बोनस हैं। उनकी एक अलग भूमिका है।

'वो अधिक योगदान दे सकते हैं'
माजरेकर ने आगे कहा- इसलिए मुझे लगता है कि अगर एमएस धोनी इतने देर तक खेल रहे हैं और बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो उन्हें कप्तान होना चाहिए। वह विकेटकीपर के तौर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर वह और भी योगदान दे सकते हैं। अभी उनका कम इस्तेमाल हो रहा है। 
विज्ञापन

आरसीबी ने सीएसके को हराया
कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपॉक पर हराया। आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। आरसीबी की 2008 में आईपीएल के पहले सत्र के बाद चेपॉक पर चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत रही।

ये भी पढ़ें: GT vs MI: डेब्यू मैच में लिए तीन विकेट, धोनी भी हुए थे विग्नेश पुथुर के मुरीद; दूसरे मैच में नहीं मिला मौका    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें