फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs MI: साई सुदर्शन ने अहमदाबाद में लगातार चौथी बार 50+ स्कोर बनाया, गिल ने भी हासिल की विशेष उपलब्धि

Sat, 29 Mar 2025 09:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सुदर्शन के बल्ला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जमकर चलता है। उन्होंने इस मैदान पर आईपीएल के अपने पिछले चार मैच में 50+ स्कोर बनाया है जिसमें एक शतक भी शामिल है।
विज्ञापन
सुदर्शन और गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। सुदर्शन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में अर्धशतक लगाया। उनका इस आईपीएल में यह लगातार दूसरा पचासा है। सुदर्शन ने इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ भी पचासा जमाया था और अब वह इस मैच में भी छाप छोड़ने में सफल रहे। सुदर्शन का आईपीएल में यह आठवां अर्धशतक है। 
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के लिए साई सुदर्शन के साथ कप्तान शुभमन गिल की पारी की शुरुआत करने आए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के स्कोर 60 रन के पार पहुंचा दिया था। 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जमकर चला है सुदर्शन का बल्ला
सुदर्शन के बल्ला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जमकर चलता है। उन्होंने इस मैदान पर आईपीएल के अपने पिछले चार मैच में 50+ स्कोर बनाया है जिसमें एक शतक भी शामिल है। सुदर्शन मुंबई के खिलाफ एक छोर से मोर्चा संभाले रहे। वह हालांकि, 41 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। साई सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात की पारी लड़खड़ा गई। सुदर्शन ने अहमदाबाद ने आईपीएल में पिछली चार पारियों में 84*, 103, 74 और 63 रन की पारियां खेली है।

ये भी पढ़ें: DC vs SRH Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सनराइजर्स, राहुल की वापसी से बढ़ेगा दिल्ली का आत्मविश्वास

अहमदाबाद में गिल ने पूरे किए 1000 रन
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अहमदाबाद में आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। गिल किसी एक आयोजन स्थल पर सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल के नाम आईपीएल के किसी एक वेन्यू में सबसे तेजी से 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। गेल ने बंगलुरू में 19 पारियों में 1000 आईपीएल रन पूरे किए हैं। गिल ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 20 पारियां ली। गिल ने हालांकि, इस मामले में डेविड वॉर्नर, शॉन मार्श और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन

गुजरात ने मुंबई को दिया 197 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी की मदद से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए। सुदर्शन के अलावा गुजरात का कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान और सत्यनारायण राजू को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें