बुमराह चोट से उबर रहे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में टेस्ट खेलने के बाद से बुमराह मैदान में नहीं उतरे हैं। वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में पुर्नवास के दौर से गुजर चुके हैं, लेकिन गेंदबाजी का कार्यभार उठाने की फिटनेस उन्हें अभी भी प्राप्त करनी है। यही कारण है कि वह लीग के शुरुआती चरण में नहीं खेलेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया था कि बुमराह अप्रैल के पहले सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने वाली टीम बनी सनराइजर्स हैदराबाद