हैदराबाद ने इस खिलाड़ी को दिया मौका
लगातार चार मैचों में हार के बाद पंजाब के खिलाफ मुकाबला जीतकर पटरी पर लौटी सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। उनके स्टार लेग स्पिनर एडम जांपा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम प्रबंधन ने कर्नाटक के रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज रविचंद्रन घरेलू क्रिकेट में 1100 से ऊपर रन बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें: LSG vs CSK: इस IPL में चेन्नई की दूसरी जीत, नूर की बॉलिंग के बाद धोनी-दुबे की साझेदारी; शार्दुल ने लुटाए 56 रन