फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मुंबई की जीत के बाद खुश हैं कोच महेला जयवर्धने, दबाव में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन का कारण बताया

Sat, 31 May 2025 03:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

जयवर्धने ने मैच के बाद कहा, 'जब आपके पास जीतने की संस्कृति होती है, तो उसी चीज़ को आगे बढ़ाने की कोशिश करना आसान होता है। यहां तक कि जब आपको नई टीम मिलती है तब भी हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो काफी अनुभव रखते हैं।'
विज्ञापन
जयवर्धने और बुमराह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत हासिल की और क्वालिफायर दो की ओर कदम बढ़ाया है। अब एक जून को मुंबई का सामना पंजाब किंग्स से होगा। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने का मानना है कि उनकी टीम ने अपने मुख्य खिलाड़ियों के साथ वर्षों से जो जीत की संस्कृति बनाई है, उससे उन्हें दबाव की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Trending Videos

पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम ने शुक्रवार को आईपीएल के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश किया जहां उसका सामना रविवार को पंजाब किंग्स से होगा। जयवर्धने ने बड़े मैचों में टीम के अच्छे प्रदर्शन के संदर्भ में कहा कि जीत की संस्कृति बनाए रखने से उन्हें काफी मदद मिलती है।

उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, 'जब आपके पास जीतने की संस्कृति होती है, तो उसी चीज़ को आगे बढ़ाने की कोशिश करना आसान होता है। यहां तक कि जब आपको नई टीम मिलती है तब भी हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो काफी अनुभव रखते हैं।' जयवर्धने ने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह सहित टीम के मुख्य खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा, 'इसलिए, हमारी बातचीत, रणनीति और सब कुछ इस बारे में है कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं, हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं। ये खिलाड़ी वर्षों से टीम के विजयी अभियान का हिस्सा रहे हैं।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ी जीत के बारे में सब कुछ जानते हैं और वे टीम में शामिल होने वाले युवाओं में भी यही भावना भरने की कोशिश करते हैं। जयवर्धने ने कहा, 'जीत की मानसिकता सीनियर खिलाड़ियों और चैंपियन टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों से आती है। इससे उन्हें मदद मिलती है और मेरा काम नए खिलाड़ियों को उस संस्कृति में ढालना होता है।' श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा, 'नीलामी के बाद हमारी टीम में कुछ नए खिलाड़ी जुड़े थे। हमने उन्हें टीम संस्कृति से अवगत कराया और उन्हें बताया कि हम किस तरह से काम करते हैं और कैसे आगे बढ़ते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें