फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: सीएसके में एक और बदलाव, चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह MI के लिए खेल चुके इस खिलाड़ी की एंट्री; जानिए

Fri, 18 Apr 2025 03:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम के युवा गेंदबाज गुरजपनीत सिंह चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब फ्रेंचाइजी ने मुंबई के लिए आईपीएल में खेल चुके डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल किया है। इसकी घोषणा सीएसके ने शुक्रवार को की। 
विज्ञापन
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा है। सात में से पांच मैचों में उन्हें मुंह की खानी पड़ी है। इस बीच टीम में एक और बदलाव हो गया है। दरअसल, टीम के युवा गेंदबाज गुरजपनीत सिंह चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब फ्रेंचाइजी ने मुंबई के लिए आईपीएल में खेल चुके डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल किया है। इसकी घोषणा सीएसके ने शुक्रवार को की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: रजत पाटीदार की कप्तानी के कायल हुए भुवनेश्वर कुमार, बोले - नतीजों की परवाह किए बिना शांत रहते हैं

2.2 करोड़ रुपये में बने टीम का हिस्सा
दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस इस सत्र से पहले हुई मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, अब चेन्नई ने उन्हें मौका देने का मन बना लिया है। ब्रेविस 2.2 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनेंगे। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जिसके लिए उन्होंने कुल 10 मैच खेले। उन्होंने 81 टी20 मैचों में एक शतक और सात अर्धशतकों की मदद से 1787 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 18 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

गायकवाड़ चोट के कारण बाहर हुए
इससे पहले फ्रेंचाइजी ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे को शामिल किया था। नियमित कप्तान ऋतुराज चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि गायकवाड़ की कोहनी में चोट लगी है जिसकी वजह से उन्हें पूरे सत्र से बाहर होना पड़ा है।

म्हात्रे 30 लाख रुपये में बने टीम का हिस्सा
सोमवार को चेन्नई ने ऋतुराज के रिप्लेसमेंट का एलान किया। टीम मैनेजमेंट ने मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है। नौ प्रथम श्रेणी और सात लिस्ट ए मैच खेल चुके म्हात्रे को 30 लाख रुपये में लिया गया है। उन्होंने अब तक 962 रन बनाए हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बेटी इवारा और पत्नी अथिया के साथ केएल राहुल ने साझा की क्यूट तस्वीर, देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें