फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जब इंसानों की तरह तैरने लगा चमगादड़, वीडियो देख लोग पड़ रहे अचरज में

Fri, 18 Apr 2025 03:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चमगादड़ का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें वो इंसानों की तरह तैर रहा है।
विज्ञापन
पानी में इंसानों की तरह तैरता हुआ चमगादड़ का वीडियो वायरल। - फोटो : X/@historyinmemes
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bat Swimming Viral Video: कई तरह के ऐसे वीडियो हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं और फिर ये वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। यही नहीं इन वीडियो पर लोग एक-दूसरे से चर्चा भी करते हैं और एक-दूसरे को इन वीडियो के बारे में बताते भी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो आते हैं, लेकिन कोई एक या कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों का दिल जीत लेती हैं। इसी क्रम में एक चमगादड़ का वीडियो काफी वायरल हो हो रहा है। इस वीडियो में चमगादड़ तैरता हुआ दिख रहा है और वो भी इंसानों की तरह। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो के बारे में... 

पहले वीडियो में क्या है वो जान लें

अगर आप इस वायरल वीडियो में देखेंगे तो आपको इसमें चमगादड़ दिखेगा। ये चमगादड़ न तो पेड़ पर उलटा लटका है और न ही किसी पेड़ पर बैठा है। बल्कि, ये चमगादड़ पानी में तैर रहा है और वो भी इंसान की तरह। जी हां, बिलकुल वैसे ही जैसे इंसान स्विमिंग करते हैं।
विज्ञापन


लोग कर रहे हैं पसंद

वीडियो में देखा जा सकता है कि चमगादड़ जब पानी में तैर रहा है तो वो अपने हाथों का इस्तेमाल कर रहा है। वो अपने हाथों के जरिए बड़े आराम से पानी में तैर रहा है। वहीं, वीडियो में आसपास लोगों की आवाज भी आ रही है और वो भी ये नजारा देखकर हैरान हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपलोड किया गया। इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं और लोग इस वीडियो को लाइक और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

कई यूजर ने इस वीडियो की काफी तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट किया कि 'क्या ये बैट स्ट्रोक है।' वही, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि 'ये कितना बढ़िया तैर रहा है।' इसी तरह कई अन्य लोगों ने भी इस वीडियो पर कमेंट किए हैं और लोग इस चमगादड़ को ऐसे तैरते हुए देख हैरान हो रहे हैं।

यहां देखिए वीडियो:-
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें