फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल में लार से प्रतिबंध हटा सकता है बीसीसीआई, 10 टीमों के कप्तान आज बैठक में लेंगे फैसला

Thu, 20 Mar 2025 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार कोरोना से पहले गेंद पर लार लगाना आम बात थी। अब कोरोना का खतरा नहीं है तो आईपीएल में गेंद पर लार लगाने का लगा प्रतिबंध हटाने में बुराई नहीं है।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट बोर्ड 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के इस सत्र में गेंद पर लार लगाने से प्रतिबंध हटा सकता है। बीसीसीआई में इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई है। मुंबई में गुरुवार को आईपीएल टीमों के कप्तानों के सामने इसे रखा जाएगा। आईसीसी ने कोरोना के दौरान गेंद को चमकाने के लिये उस पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। आईपीएल ने भी प्रतिबंध जारी रखा।
विज्ञापन


आईपीएल के दिशा निर्देश आईसीसी के अधिकार क्षेत्र से परे हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार कोरोना से पहले गेंद पर लार लगाना आम बात थी। अब कोरोना का खतरा नहीं है तो आईपीएल में गेंद पर लार लगाने का लगा प्रतिबंध हटाने में बुराई नहीं है। इससे पहले भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईसीसी से गेंद पर लार का इस्तेमाल करने की मंजूरी देने का आग्रह किया था। लार के इस्तेमाल पर रोक से तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग कराने में कठिनाई हो रही थी।

IPL 2025: 'पंत समेत कई बड़े क्रिकेटर धोनी को मानते हैं आदर्श', दिग्गज जहीर खान का खुलासा, कहा- माही का जलवा...
विज्ञापन
Trending Videos

मोहम्मद शमी ने कहा था कि गेंद पर लार लगाने की जरूरत है वरना यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में हो जाएगा। शमी ने कहा, 'हम रिवर्स स्विंग करने का प्रयास करते हैं, लेकिन आप गेंद पर लार का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हम लगातार लार का इस्तेमाल करने की मंजूरी मांग रहे हैं और रिवर्स स्विंग होने से खेल दिलचस्प हो जाएगा।'

22 मार्च से आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस साल 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे।

IPL 2025: 2008 में कोहली के साथ मिलकर भारत को बनाया था विश्व विजेता, अब लीग में अंपायरिंग करता दिखेगा यह स्टार
विज्ञापन

हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें