फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जताई RR को फाइनल में पहुंचाने की इच्छा, कहा- अगले साल और मेहनत करूंगा

Thu, 05 Jun 2025 05:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फाइनल के बाद प्राइज सेरेमनी हुई, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुना गया। उन्होंने अपने डेब्यू सत्र में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक ही अर्धशतक ठोका।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की खोज रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' अवॉर्ड से नवाजा गया है। आईपीएल 2025 में उनका बल्ला जमकर गरजा और छोटी उम्र में तमाम रिकॉर्ड्स स्थापित किए। हालांकि, उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई लेकिन 14 वर्षीय बल्लेबाज ने भरोसा दिलाया है कि वह अगले साल खूब मेहनत करेंगे और टीम को फाइनल में पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

वैभव ने जीता 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' अवॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के साथ आईपीएल 2025 का समापन हो गया। मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। मैच के बाद प्राइज सेरेमनी हुई, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुना गया। उन्होंने अपने डेब्यू सत्र में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक ही अर्धशतक ठोका।

'मैं अगले साल और मेहनत करूंगा'
सत्र के समापन के बाद आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वैभव सूर्यवंशी का खास इंटरव्यू साझा किया है। इसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को अगले साल फाइनल में पहुंचाने की इच्छा जताई है। बिहार के लाल ने कहा- 'मैंने जो भी सीखा है वह यह है कि इस सीजन में मैंने जो भी किया, मुझे उसे अगली बार और बेहतर करना होगा। सिर्फ बेहतर ही नहीं, बल्कि दोगुना बेहतर-ताकि मेरी टीम अगले साल फाइनल में जगह बना सके। मैं इस बात पर ध्यान केंद्रित करूंगा कि मैं उस लक्ष्य के लिए जितना संभव हो सके उतना योगदान कैसे दे सकता हूं।'

'टीम के लिए अगले साल और बेहतर प्रदर्शन करूंगा'
वैभव ने आगे कहा- 'आईपीएल में खेलना हर किसी के लिए एक सपने जैसा है और यह मेरा पहला सीजन था। मैंने इस पहले सीजन से बहुत सारी सकारात्मक चीजें हासिल की हैं। अगले सीजन में मैं टीम के लिए और भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा। मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला, इसलिए मैं उन क्षेत्रों पर काम करूंगा जहां मैं इस साल कम पड़ गया और टीम के लिए अगले साल और भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।'

वैभव ने बिखेरी चमक
वैभव ने अपनी आईपीएल करियर की पहली गेंद पर शार्दुल ठाकुर का सामना किया था और पहली गेंद पर छक्का लगाकर बता दिया कि उनमें कितनी प्रतिभा है। पहले ही आईपीएल मैच में 20 गेंदों में 34 रन की पारी वैभव की प्रतिभा की बानगी पेश की। उन्होंने इस सीजन सात मैचों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका स्ट्राइक इस सीजन सात या उससे ज्यादा मैच खेलने वालों में दूसरा सर्वश्रेष्ठ रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें