फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: हार से निराश आरसीबी खिलाड़ियों का कोहली ने बढ़ाया उत्साह, लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने की सलाह दी

Sat, 30 Mar 2024 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर

सार

आरसीबी को इस सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा। कोहली ने 59 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए थे। कोहली ने लगातार दूसरे मैच में पचासा जड़ा था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेली शानदार अर्धशतकीय पारी के कारण टीम के ड्रेसिंग रूम में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। हालांकि कोहली की यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और आरसीबी को इस सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा। कोहली ने 59 गेंदों पर नाबाद 83 रनों की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाए थे। कोहली ने लगातार दूसरे मैच में पचासा जड़ा था। 
विज्ञापन


मैक्सवेल ने कोहली को दिया गिफ्ट हैंपर
मैच समाप्त होने के बाद कोहली को टीम के साथी ग्लेन मैक्सवेल ने गिफ्ट हैंपर दिया। अवॉर्ड मिलने के बाद कोहली ने टीम के साथी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जो केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद निराश थे। आरसीबी ने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया जिसमें मैक्सवेल कोहली को गिफ्ट हैंपर देते दिख रहे हैं और इसके बाद कोहली साथी खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे हैं। कोहली ने कहा, हमारे लिए यह अच्छा दिन नहीं रहा और यह हम सभी जानते हैं। हमने अच्छा प्रदर्शन किया था और हमें इस बात को स्वीकार करना चाहिए और इसी जजबे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमारी प्रतिभाओं पर हमारा इसी तरह का भरोसा रहना चाहिए। इसी के लिए हम सभी यहां आए हैं इसलिए अपने लक्ष्य और रास्ते पर बने रहें। 

कोहली के पास है ऑरेंज कैप
कोहली की टीम आरसीबी को भले ही इस सीजन तीन में से दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन कोहली का बल्ला इस सीजन में भी आग उगल रहा है। कोहली तीन मैचों में अबतक 90.50 के औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। मालूम हो कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है। 
विज्ञापन


केकेआर के खिलाफ किया प्रभावशाली प्रदर्शन
कोहली ने पंजाब किंग्स के बाद केकेआर के खिलाफ भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल के साथ साझेदारी निभाई जिससे आरसीबी केकेआर के सामने लड़ने लायक स्कोर खड़ा कर सकी। कोहली के इस प्रदर्शन पर फिल सॉल्ट, सुनील नरेन और वेंकटेश अय्यर की पारी भारी पड़ गई जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आरसीबी की टीम फिलहाल अंक तालिका में एक जीत और दो हार के बाद छठे स्थान पर है, जबकि केकेआर दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक लेकर दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें