आईपीएल के 17वें सीजन का रविवार को अंत हो गया। टूर्नामेंट से पहले प्रशंसकों में इस बात को लेकर चर्चा रहती है कि कौन-सा बल्लेबाज इस बार सबसे ज्यादा रन बना सकता है। आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दिया जाता है। पिछली बार गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि, इस बार वह ऑरेंज कैप जीतने की दावेदारों में शामिल नहीं हैं। इस बार का ऑरेंज कैप विराट कोहली को मिला है।
कोहली ने फिर जीती ऑरेंज कैप
कोहली ने इस आईपीएल में 15 पारियों में 61.75 की औसत और 154.70 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 741 रन बनाए। उनके और दूसरे स्थान पर मौजूद चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 158 रन का फर्क है। वहीं, तीसरे स्थान पर 573 रन के साथ रियान पराग रहे।
विराट कोहली, ऋतुराज और रियान
- फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स के बल्लेबाज शीर्ष पर
आईपीएल के पिछले 17 सीजन में सबसे ज्यादा सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों के खाते में ऑरेंज कैप है। सनराइजर्स और आरसीबी के बल्लेबाजों ने चार-चार बार सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर ने तीन और केन विलियम्सन ने एक बार ऑरेंज कैप पर कब्जा किया है।
सीएसके से आगे निकल गई बेंगलुरु की टीम
इस सीजन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खाते में तीन-तीन ऑरेंज कैप थे। हालांकि, कोहली के इस सीजन ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाते ही बेंगलुरु की टीम सनराइजर्स की बराबरी पर आ गई। इस सीजन से पहले आरसीबी के लिए दो बार क्रिस गेल और 2016 में विराट कोहली ने इसे जीती थी। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ से पहले 2013 में माइकल हसी और 2009 में मैथ्यू हेडन ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। वहीं, आईपीएल इतिहास का पहला ऑरेंज कैप किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के शॉन मार्श ने जीती थी। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी एक बार यह मिल चुका है। केएल राहुल ने भी 2020 में ऑरेंज कैप जीती है।
ऑरेंज कैप विजेताओं की लिस्ट
| साल |
बल्लेबाज |
टीम |
रन |
| 2024 |
विराट कोहली |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
741 |
| 2023 |
शुभमन गिल |
गुजरात टाइटंस |
890 |
| 2022 |
जोस बटलर |
राजस्थान रॉयल्स |
863 |
| 2021 |
ऋतुराज गायकवाड़ |
चेन्नई सुपरकिंग्स |
635 |
| 2020 |
केएल राहुल |
पंजाब किंग्स |
670 |
| 2019 |
डेविड वॉर्नर |
सनराइजर्स हैदराबाद |
692 |
| 2018 |
केन विलियमसन |
सनराइजर्स हैदराबाद |
735 |
| 2017 |
डेविड वॉर्नर |
सनराइजर्स हैदराबाद |
641 |
| 2016 |
विराट कोहली |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
973 |
| 2015 |
डेविड वॉर्नर |
सनराइजर्स हैदराबाद |
562 |
| 2014 |
रॉबिन उथप्पा |
कोलकाता नाइटराइडर्स |
660 |
| 2013 |
माइकल हसी |
चेन्नई सुपरकिंग्स |
733 |
| 2012 |
क्रिस गेल |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
733 |
| 2011 |
क्रिस गेल |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर |
608 |
| 2010 |
सचिन तेंदुलकर |
मुंबई इंडियंस |
618 |
| 2009 |
मैथ्यू हेडन |
चेन्नई सुपरकिंग्स |
572 |
| 2008 |
शॉन मार्श |
पंजाब किंग्स |
616 |