आईपीएल 2024 का 35वां मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन के साथ ऑरेंज कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 89 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ उनके अब 324 रन हो गए। ऑरेंज कैप की रेस में वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने आठ पारियों में 379 रन बनाए हैं और सीजन की शुरुआत से ही ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं।
हेड छीनेंगे कोहली से ऑरेंज कैप?
रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 18 रन बनाए। अगले मैच में हेड उनसे ऑरेंज कैप छीन सकते हैं। हेड ने पिछली छह पारियों में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया है। 25 अप्रैल को वह आरसीबी के खिलाफ आईपीएल का 41वां मुकाबला खेलते नजर आएंगे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रियान पराग बने हुए हैं। उन्होंने पिछली सात पारियों में 318 रन बनाए हैं। टॉप-5 में रोहित शर्मा (297) और सुनील नरेन (286) शामिल हैं।
आईपीएल 2024 में अब तक सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
टीम |
मैच |
रन |
स्ट्राइक रेट |
| विराट कोहली |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
8 |
379 |
150.39 |
| ट्रेविस हेड |
सनराइजर्स हैदराबाद |
6 |
324 |
216.00 |
| रियान पराग |
राजस्थान रॉयल्स |
7 |
318 |
161.42 |
| रोहित शर्मा |
मुंबई इंडियंस |
7 |
297 |
164.08 |
| सुनील नरेन |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
7 |
286 |
176.54 |
कुलदीप की टॉप-5 में एंट्री
हैदराबाद के खिलाफ कुलदीप यादव ने चार विकेट हासिल कर पर्पल कैप के लिए दावेदारी पेश कर दी है। वह टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पांच पारियों में दिल्ली के गेंदबाज ने 10 विकेट हासिल किए हैं। फिलहाल पर्पल कैप पर जसप्रीत बुमराह का कब्जा है। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ने सात पारियों में 13 विकेट हासिल किए हैं। चहल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, गेराल्ड कोएत्जी (12) और मुस्तफिजुर रहमान (11) तीसरे और चौथे नंबर पर बने हुए हैं।
आईपीएल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
| खिलाड़ी |
टीम |
विकेट |
इकोनॉमी |
| जसप्रीत बुमराह |
मुंबई इंडियंस |
13 |
5.96 |
| युजवेंद्र चहल |
राजस्थान रॉयल्स |
12 |
8.34 |
| गेराल्ड कोएत्जी |
मुंबई इंडियंस |
12 |
9.92 |
| मुस्तफिजुर रहमान |
चेन्नई सुपर किंग्स |
11 |
9.41 |
| कुलदीप यादव |
दिल्ली कैपिटल्स |
10 |
7.60 |
क्लासेन ने ठोके सबसे ज्यादा छक्के
इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लगाए हैं। सात मैचों की सात पारियों में उन्होंने 26 छक्कों और नौ चौकों की बदौलत 268 रन बनाए हैं। उनके साथी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। टॉप-5 में सुनील नरेन, रियान पराग और निकोलस पूरन 20-20 छक्कों के साथ बने हुए हैं। अभिषेक शर्मा अगले मैच में क्लासेन को पीछे छोड़ सकते हैं। वह इ वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और विरोधियों के लिए काल बने हुए हैं।
आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी |
टीम |
छक्के |
| हेनरिक क्लासेन |
सनराइजर्स हैदराबाद |
26 |
| अभिषेक शर्मा |
सनराइजर्स हैदराबाद |
24 |
| सुनील नरेन |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
20 |
| रियान पराग |
राजस्थान रॉयल्स |
20 |
| निकोलस पूरन |
लखनऊ सुपर जाएंट्स |
20 |
अंक तालिका का हाल
अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है। शनिवार को दिल्ली पर सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने उन्हें अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। सनराइजर्स के सात मैचों के बाद 10 अंक हैं। कोलकाता, चेन्नई और लखनऊ के आठ-आठ अंक हैं। वहीं, मुंबई, दिल्ली और गुजरात के छह-छह अंक हैं। पंजाब किंग्स के चार और रॉयल चैलेंजर्स दो अंकों के साथ सबसे नीच यानी 10वें स्थान पर है।