फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: धोनी को मिला डिविलियर्स का समर्थन, कहा- वह जब तक खेल रहे, तब तक उन्हें सीएसके का कप्तान रहना चाहिए

Wed, 22 May 2024 09:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी ने आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच से एक दिन पहले ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी। गायकवाड़ ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज खराब प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन सीएसके आईपीएल प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।
विज्ञापन
धोनी और डिविलियर्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एबी डिविलियर्स का मानना है कि अगर विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक और सत्र में खेलने का फैसला करते हैं तो उन्हें ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। धोनी की अगुआई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने पांच खिताब जीते हैं।
विज्ञापन

धोनी ने आईपीएल 2024 के शुरुआती मैच से एक दिन पहले ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी। गायकवाड़ ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज खराब प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन सीएसके आईपीएल प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। आईपीएल में धोनी का भविष्य बहस का विषय बना हुआ है क्योंकि उन्होंने सभी को अनुमान लगाने पर मजबूर कर दिया है। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

डिविलियर्स ने सत्र की शुरुआत में सीएसके की कप्तानी में हुए बदलाव को गलत बताया था और बुधवार को भी वह अपने बयान पर कायम रहे। उन्होंने कहा- मैं आपको जवाब तभी दूंगा जब आप इसे सही तरीके से बताएंगे। मैंने इसे गलती नहीं कहा था, मेरे कहने का मतलब यह था कि एमएस धोनी अगर खेल रहे हैं और उनके खिलाफ इतने वर्षों तक खेलने के बाद कहूंगा कि उन्हें प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तान के तौर पर देखना भयभीत करने वाला होता है।
विज्ञापन

डिविलियर्स ने कहा- इसलिए उन्हें कप्तान नहीं बनाने से सीएसके का यह भयभीत करने वाला कारण थोड़ा कम हो गया। इसमें गायकवाड़ का कप्तानी करने से कुछ लेना देना नहीं है। मुझे लगता है कि उसका भविष्य उज्ज्वल है और उसने बहुत अच्छी कप्तानी की है। ज्यादातर मैच में उनकी टीम अच्छा खेली, लेकिन वे नॉकआउट के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। ऐसा गायकवाड़ की कप्तानी की वजह से बिलकुल नहीं है। ऐसे में मुझे लगता है कि अगर एमएस धोनी टीम में हैं तो उन्हें ही कप्तान रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें