फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: इस कारण इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे रोहित, पीयूष चावला ने किया खुलासा, जानें

Sat, 04 May 2024 12:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे रोहित लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को केकेआर के हाथों 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिससे पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन नॉकआउट चरण की दौड़ से लगभग बाहर हो गई। मुंबई की 11 मैचों में यह आठवीं हार है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे। इसे लेकर काफी सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब यह कारण सामने आ गया है कि वह किस कारण इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे थे। टीम के स्पिनर पीयूष चावला ने बताया कि रोहित को पीठ में हल्का दर्द था इसलिए वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं थे। 
विज्ञापन


इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरे रोहित लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को केकेआर के हाथों 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिससे पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन नॉकआउट चरण की दौड़ से लगभग बाहर हो गई। मुंबई की 11 मैचों में यह आठवीं हार है। 

'क्वालीफाई करने के बारे में सोचकर मैदान पर नहीं उतरे'
चावला ने मैच के बाद, रोहित को पीठ में हल्का दर्द था और वह बस एहियातन इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे। हम गर्व और सम्मान के लिए उतरे क्योंकि कई बार आप मैदान पर यह सोचकर नहीं उतरते कि आप क्वालीफाई करोगे या नहीं। आप अपने नाम के लिए खेलते हो, हम भी इसके लिए खेल रहे हैं। हम सभी ने यह सुना है कि टी20 लय का खेल है और हम इस सीजन लय हासिल नहीं कर सके। यह किसी भी टीम के साथ हो सकता है। ऐसा हमारे साथ पहली बार नहीं हुआ है। यह किसी अन्य टीम के साथ भी हो सकता है।  
विज्ञापन


आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने चावला
35 वर्षीय चावला ड्वेन ब्रावो को पछाड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। चावला के अब 184 विकेट हो गए हैं। उन्होंने कहा, यह शानदार सफर रहा है क्योंकि आईपीएल 17 साल पहले शुरू हुआ था और उस वक्त कोई स्पिनरों को इतनी प्राथमिकता नहीं देता था, लेकिन भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट देखें तो अश्विन, चहल और मैं शामिल हैं और सभी स्पिनर हैं। यह एक सुखद अहसास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें