फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: अंधेरे में खेला जाएगा SRH vs CSK के बीच मैच? 3 करोड़ से ज्यादा का भुगतान बाकी, HCA ने जारी किया बयान

Fri, 05 Apr 2024 09:42 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होने वाले आईपीएल मैच से पहले, बिजली विभाग ने हैदराबाद के उप्पल क्रिकेट स्टेडियम में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। SRH और CSK के बीच आईपीएल मैच हमेशा की तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होने वाले आईपीएल मैच से पहले बिजली विभाग ने हैदराबाद के उप्पल क्रिकेट स्टेडियम में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। इस बात की जानकारी हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए बयान में दी गई। बिजली विभाग ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया न चुकाने पर उप्पल स्टेडियम की बिजली काट दी थी।
विज्ञापन

आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी  स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके अपनी तीसरी जीत और हैदराबाद दूसरी जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी। 

हैदराबाद से बड़े स्कोर की आस
हैदराबाद के इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में पैट कमिंस की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते  हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर तैयार किया था। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 246 रन बनाए। माना जा रहा है कि आगामी मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें