फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: धोनी की फैन फॉलोइंग देखकर चौंके लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर, बोले- 'भारत में नायक पूजा अविश्वसनीय है'

Sat, 25 May 2024 04:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लैंगर ने हार्दिक पांड्या पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि नायक पूजा की वजह से कई बार अन्य खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान में अहम बदलाव करते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन
धोनी-लैंगर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 17वां सीजन भले ही कुछ खास नहीं रहा लेकिन प्रशंसकों का धोनी के प्रति क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। मैच किसी भी टीम का हो लेकिन धोनी के फैंस हर जगह पहुंच ही जाते हैं। इस पर अब लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने बात की। उन्होंने बताया कि भारत में नायक पूजा अविश्वसनीय है। 
विज्ञापन


धोनी की फैन फॉलोइंग से प्रभावित हुए लैंगर
चेन्नई के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। 14 मैचों में सात जीत के साथ टीम ने पांचवें पायदान पर खत्म किया। 18 मई को बेंगलुरु से मिली हार के बाद सीएसके का इस सीजन फाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया। इसके बावजूद फैंस का चेन्नई के प्रति प्यार और सम्मान कम नहीं हुआ। धोनी ने इस सीजन की शुरुआत से पहले भले ही कप्तानी छोड़ दी लेकिन प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। 

लैंगर ने कहा, "यह असाधारण है। मैंने इसके बारे में सबसे पहले सुना फिर हमने उनके (सीएसके) साथ दो बार खेला। वे लखनऊ आए और लगभग 50,000 की क्षमता वाले मैदान पर लगभग 48,000 प्रशंसक एमएस धोनी की जर्सी नंबर सात पहने थे।" मैं इस पर विश्वास नहीं कर सका और फिर हम सीएसके गए और वहां 98% भी नहीं, वहां 100% लोग सीएसके और धोनी के प्रशंसक थे। भारत में नायक पूजा अविश्वसनीय है।" 
विज्ञापन


हार्दिक पांड्या पर क्या बोले लैंगर?
इस दौरान लैंगर ने हार्दिक पांड्या पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि नायक पूजा की वजह से कई बार अन्य खिलाड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने कप्तान में अहम बदलाव करते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा था। हालांकि, हार्दिक के नेतृत्व में एमआई कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और प्लेऑफ से बाहर हो गई। 

लैंगर ने कहा, "मैंने इसका दूसरा पहलू भी देखा क्योंकि भारत के कप्तान के रूप में रोहित शर्मा भारत में एक बहुत बड़े हीरो हैं। और इस साल मुंबई इंडियंस के साथ क्या हुआ... हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभाली। बहुत पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा। और यह देखना वाकई दुखद था। आप जानते हैं, वह (हार्दिक) भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान हैं।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें