फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई को मिली खुशखबरी, यह तेज गेंदबाज हुआ फिट, जल्द टीम से जुड़ेगा

Fri, 22 Mar 2024 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पथिराना के मैनेजर अमिला कालुगलागे ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पथिराना को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि यह तेज गेंदबाज फिट है और मैदान पर वापसी के लिए तैयार है।
विज्ञापन
मथीशा पथिराना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 17वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से होना है। इस मैच से पहले ही गत चैंपियन टीम को एक खुशखबरी मिली है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना फिट घोषित करार दिए गए हैं और उनके जल्द ही टीम से जुड़ने की संभावना है। आरसीबी और सीएसके के बीच यह मुकाबला शुक्रवार की रात चेपॉक स्टेडियम पर खेला जाएगा। 
विज्ञापन


पथिराना के मैनेजर अमिला कालुगलागे ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पथिराना को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि यह तेज गेंदबाज फिट है और मैदान पर वापसी के लिए तैयार है। अमिला ने लिखा, पथिराना कहां है का उत्तर मिल चुका है। वह फिट हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। तैयार रहिए। जल्द ही लेजेंड खिलाड़ियों से जुड़ेंगे। 
 

हैमस्ट्रिंग चोट से थे परेशान
पथिराना को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी। पथिराना हैमस्ट्रिंग चोट से परेशान थे जिसके कारण बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज का तीसरा मैच नहीं खेल पाए थे। उम्मीद है कि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) से हरी झंडी मिलने के बाद ही पथिराना सीएसके टीम से जुड़ेंगे। पहले खबरें आई थी कि पथिराना चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती दो-तीन मैच में नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन


सीएसके के लिए महत्वपूर्ण हैं पथिराना
पथिराना ने पिछले सीजन अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने 12 मैचों में 8 की इकोनॉमी रेट से 19 विकेट लिए थे। पथिराना सीएसके के लिए तुषार देशपांडे (21) और रवींद्र जडेजा (20) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज थे। उन्होंने टीम को आईपीएल का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। डेथ ओवरों में धोनी का भरोसा पथिराना पर रहा था और उन्होंने इस भरोसे को कायम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें