फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: विश्व कप टीम में चुने जाने के बाद लगातार दूसरे मैच में शून्य पर आउट हुए शिवम दुबे, क्या कटेगा पत्ता

Sun, 05 May 2024 05:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में राहुल चाहर ने दुबे को अपना शिकार बनाया। वह गोल्डन डक का शिकार हुए। इससे पहले एक मई को पंजाब के खिलाफ खेले गए 49वें आईपीएल मैच में भी बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू पर आउट हुए थे। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने अपना शिकार बनाया था। 
विज्ञापन
शिवम दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया की घोषणा चुकी है। इस टीम में शिवम दुबे को भी शामिल किया गया है। चेन्नई के बल्लेबाज पिछले दो मैचों में लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए हैं। विश्व कप स्क्वॉड में एंट्री के बाद वह फ्लॉप रहे हैं। उनका बल्ला खामोश नजर आया है। ऐसे में उन पर टीम से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। 
विज्ञापन


रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में राहुल चाहर ने दुबे को अपना शिकार बनाया। वह गोल्डन डक का शिकार हुए। इससे पहले एक मई को पंजाब के खिलाफ खेले गए 49वें आईपीएल मैच में भी बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू पर आउट हुए थे। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने अपना शिकार बनाया था। 

स्पिनर्स के खिलाफ लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए दुबे
विश्व कप स्क्वॉड में चुने जाने के बाद लगातार दो बार 30 वर्षीय बल्लेबाज गोल्डन डक का शिकार हुए। आईपीएल के 17वें सीजन में उन्होंने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने 171.57 के स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं। विश्व कप टीम में चुने जाने से पहले शिवम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते दिख रहे थे। हालांकि, पिछले दो मैचों में लगातार स्पिनर्स के खिलाफ वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर वह विकेट पर रुकने के लिए भी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


शिवम का करियर
बात करें इस खिलाड़ी के करियर की तो उन्होंने 2019 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक वह 21 मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 145.26 के स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले हैं। वहीं, इस प्रारुप में शिवम का उच्चतम स्कोर 63* रनों का रहा है। आईपीएल के 61 मैचों में उनके नाम 1456 रन दर्ज हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें