फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: अभिषेक शर्मा ने की युवराज सिंह की तारीफ, बताया गेंदबाजी के लिए पूर्व ऑलराउंडर ने किया प्रेरित

Sat, 25 May 2024 07:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

इस मैच में अभिषेक शर्मा भले ही बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन गेंद से उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। पार्ट टाइम स्पिनर ने अपने चार ओवर के स्पेल में छह के इकोनॉमी रेट से 24 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। हैदराबाद की इस जीत में अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने पांच विकेट चटकाए। अब टीम का सामना 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से चेपॉक में होगा।
विज्ञापन


चेपॉक में खेले गए क्वालिफायर-2 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बना सकी। हैदराबाद की टीम ने 2018 के बाद कभी खिताबी मैच में प्रवेश नहीं किया था और अब छह साल बाद वह फाइनल खेलने उतरेगी।

गेंदबाजी में चमके अभिषेक
इस मैच में अभिषेक शर्मा भले ही बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, लेकिन गेंद से उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। पार्ट टाइम स्पिनर ने अपने चार ओवर के स्पेल में छह के इकोनॉमी रेट से 24 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाए। उन्होंने नौवें ओवर में संजू सैमसन को आउट किया। इसके बाद 14वें ओवर में अभिषेक ने राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को आउट किया। 
विज्ञापन


अपने प्रदर्शन पर जताई खुशी
मैच के बाद अभिषेक ने बताया कि उनके पिता काफी खुश होंगे। 23 वर्षीय गेंदबाज ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरे पिता बहुत खुश होंगे क्योंकि वह बाएं हाथ के स्पिनर थे वह मेरी गेंदबाजी पर बहुत मेहनत कर रहे थे। किसी तरह मुझे पता था कि अगर मैं अपनी गेंदबाजी पर काम करता रहा, तो मैं अपनी टीम के लिए कुछ कर सकता हूं। जूनियर क्रिकेट से मैं खूब गेंदबाजी कर रहा हूं और विकेट ले रहा हूं और मैं इस मौके का इंतजार कर रहा था।"

युवी ने किया प्रेरित
अभिषेक ने आगे बताया कि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने उन्हें गेंदबाजी के लिए प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि युवी ने उनसे कहा कि वह उनसे भी अच्छे गेंदबाज बन सकते हैं। दरअसल, युवराज उनके मेंटर हैं। अभिषेक ने आगे कहा, "जब भी मैंने युवी पाजी (युवराज सिंह) के साथ गेंदबाजी के बारे में बातचीत की है उन्होंने हमेशा कहा है कि मैं उनसे बेहतर गेंदबाज बन सकता हूं। मेरे दिमाग में हमेशा यह बात थी मुझे लगता है कि वह भी खुश होंगे कि मैंने योगदान दिया।" 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें