बेन स्टोक्स की बात करें तो उन्होंने पिछली बार नीलामी में अपना नाम नहीं दिया था। इस बार उम्मीद है कि वह आईपीएल में खेलना चाहेंगे। स्टोक्स के सामने यह चुनौती है कि आईपीएल के तुरंत बाद ही एशेज सीरीज खेला जाना है। बेन स्टोक्स टेस्ट में कप्तान भी हैं तो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा। अब देखना है कि इंग्लैंड उन्हें आईपीएल में खेलने की इजाजत देता या नहीं।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli: 34 की उम्र में सचिन से पांच शतक पीछे हैं विराट, 2028 तक हर साल पांच सैकड़े लगाए तो रचेंगे इतिहास
एशेज सीरीज ने बढ़ाई चिंता
एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 16 जून को खेला जाएगा। वहीं, आईपीएल का अंत मई के अंत या जून के शुरू में होगा। ऐसे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर फ्रेंचाइजियां परेशान हो सकती हैं। स्टोक्स के अलावा नीलामी में दो और ऑलराउंडर दिखाई दे सकते हैं। इंग्लैंड के सैम करन और ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन। इन दोनों के लिए टीमें ज्यादा से ज्यादा खर्च कर सकती हैं।
सैम करन और ग्रीन अभी ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। करन पिछली बार चोट के कारण नीलामी से दूर रहे थे। वह चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। बड़े खिलाड़ियों के नीलामी में होने के कारण सभी फ्रेंचाइजियां ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Kohli Birthday: विराट कोहली ने पैडी अप्टन के साथ मिलकर काटा केक, डिविलियर्स और भारतीय खिलाड़ियों ने किया विश