फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: कोलकाता के खिलाफ मैच में मुंबई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार, इस वजह से नहीं खेले रोहित शर्मा, जानें

Sun, 16 Apr 2023 04:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रोहित शर्मा की तबीयत खराब थी। उनके पेट में परेशानी थी। इसकी वजह से वह स्टार्टिंग-11 में नहीं खेले। हालांकि, रोहित का नाम पांच संभावित इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में था।
विज्ञापन
टॉस के दौरान मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 का 22वां मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई की टीम नई जर्सी के साथ मैदान पर उतरी थी। टीम ने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई फ्रेंचाइजी की जर्सी पहनी। इसके अलावा एक और बदलाव दिखा, जब सूर्यकुमार यादव नियमित कप्तान रोहित शर्मा की जगह मैच में कप्तानी करने उतरे। इसने काफी फैंस को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल, रोहित शर्मा की तबीयत खराब थी। उनके पेट में परेशानी थी। इसकी वजह से वह स्टार्टिंग-11 में नहीं खेले। हालांकि, रोहित का नाम पांच संभावित इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में था। यानी जरूरत पड़ने पर वह बल्लेबाजी के लिए आ सकते थे। सूर्यकुमार ने रोहित के पेट में समस्या होने की बात टॉस के दौरान कही। उनकी जगह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदलुकर को खेलने का मौका मिला। इसके अलावा मार्को यानसेन के भाई डुआन यानसेन भी यह मैच खेले।
विज्ञापन

अर्जुन का यह पहला आईपीएल मैच है। इससे पहले उनके पिता सचिन भी मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई की टीम अब तक इस सीजन (आज के मैच से पहले) में तीन मैच खेले हैं और एक में जीत मिली है। टीम ने शुरुआती दो मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गंवाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई ने पहली जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें