फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का पूरा हुआ सपना, मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में किया डेब्यू

Sun, 16 Apr 2023 03:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अर्जुन को 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। लगातार दो सीजन में बेंच पर बैठने के बाद उन्हें मौका मिला है।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के साथ अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग-11 में शामिल किया है। अर्जुन को आईपीएल के 16वें सीजन के 22वें मुकाबले में खेलने का मौका मिला है। अर्जुन को 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। लगातार दो सीजन में बेंच पर बैठने के बाद उन्हें मौका मिला है।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नियमित कप्तान रोहित शर्मा पेट की समस्या के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। अर्जुन पिछले कुछ दिनों से लगातार पिता सचिन तेंदुलकर के साथ ट्रेनिंग सेशन में नजर आ रहे थे। वह बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। अर्जुन प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए मैचों में पहले ही खेल चुके हैं। अब उनका आईपीएल में खेलने का सपना पूरा हुआ है।

अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
अर्जुन तेंदुलकर का करियर
अर्जुन ने 2021 में पहली बार मुंबई के लिए हरियाणा के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने नवंबर 2022 में गोवा के लिए लिस्ट ए और उसके अगले महीने राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। अर्जुन प्रथम श्रेणी में सात मैचों में 223 रन बनाने के अलावा 12 विकेट ले चुके हैं। वहीं, सात लिस्ट ए मैचों में उनके नाम आठ और नौ टी20 मैचों में 12 विकेट हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।

सबस्टीट्यूटः रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अरशद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें