फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: कोहली के फैन बने सनराइजर्स के कोच ब्रायन लारा, कहा- विराट ने किया हैदराबाद के खिलाफ श्रेष्ठ प्रदर्शन

Fri, 19 May 2023 11:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन के शानदार शतक की मदद से पांच विकेट पर 186 रन का अच्छा स्कोर बनाया। आरसीबी ने कोहली और फाफ डुप्लेसिस की शानदार पारियों की बदौलत मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
ब्रायन लारा, विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने स्वीकार किया कि विराट कोहली ने उनकी टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह बता पाना मुश्किल है कि उनकी टीम घरेलू मैदान पर सात में से छह मैच क्यों हारी जिससे कि उसकी आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी समाप्त हो गई। आरसीबी ने कोहली के शतक की मदद से सनराइजर्स को आठ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


लारा ने कहा, ''हमारे खिलाड़ियों ने बेहतरीन क्रिकेट खेली लेकिन विराट कोहली ने हमारे खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फाफ इस पूरे सत्र में आरसीबी की तरफ से बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। उनके पास अभी ऑरेंज कैप है। इस तरह से हमारा मुकाबला दो विश्वस्तरीय खिलाड़ियों से था और कुल मिलाकर मेरा मानना है कि हमारे खिलाड़ियों में अच्छा प्रयास किया।''

वेस्टइंडीज के इस दिग्गज बल्लेबाज के लिए हालांकि यह बता पाना मुश्किल था कि टीम छह घरेलू मैचों में कैसे हार गई। टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन के शानदार शतक की मदद से पांच विकेट पर 186 रन का अच्छा स्कोर बनाया। लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान कोहली की 63 गेंदों पर 100 रन की पारी और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (71) के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आठ विकेट से जीत दर्ज करके क्लासेन के प्रयासों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें