गावस्कर ने खुलासा किया कि वह इसके लिए तैयार नहीं थे और सारे फैसले उन्होंने अचानक लिए थे। गावस्कर ने कहा- जैसे ही मैंने सुना कि चेन्नई की टीम लैप ऑफ ऑनर करने जा रही है (चेपक स्टेडियम के चारों ओर एक चक्कर लगाने) मैंने एक पेन उधार लिया। इसलिए, मैंने इस पेन को भी अपने पास रखा है। धोनी का बहुत-बहुत धन्यवाद। कौन उनसे प्यार नहीं करता? उन्होंने वर्षों से भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है, वह आश्चर्यजनक है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह एक रोल मॉडल रहे हैं। भारत में बहुत सारे युवा हैं जो उनकी ओर देखते हैं। जिस तरह से धोनी ने खुद को इतने वर्षों तक संभाला है वह बिल्कुल शानदार है।