फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit on Suryakumar: रोहित शर्मा बोले- आत्मविश्वास है सूर्यकुमार की ताकत, उन्होंने टीम में नई जान फूंकी

Sat, 13 May 2023 08:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया की सूर्यकुमार आत्मविश्वाश से भरे हुए हैं, जो टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में धीमी शुरुआत के बाद सूर्यकुमार यादव फॉर्म में लौट चुके हैं। गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने 103 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक भी था। इस पारी के बाद रोहित ने उनकी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बताया की सूर्यकुमार आत्मविश्वाश से भरे हुए हैं, जो टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी प्रभावित करता है। गुजरात के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार ने 49 गेंद में नाबाद 103 रन बनाए। उनकी इस पारी में 11 चौके और छह छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 210.20 का था। यह आईपीएल में सूर्यकुमार का पहला शतक था। 

सूर्यकुमार के शतक के चलते मुंबई ने 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और मैच 27 रन से अपने नाम किया। इस मैच के बाद मुंबई के कप्तान रोहित ने कहा- सूर्यकुमार के पास बहुत आत्मविश्वास है, हम दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाजी का मिश्रण रखना चाहते थे लेकिन सूर्या मेरे पास आया और कहा कि नहीं उसे बल्लेबाजी करने जाना है। यह आत्मविश्वास कुछ अलग स्तर का है, जो टीम के बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी प्रभावित करता है। सूर्यकुमार ने आईपीएल 2023 के 12 मैच में 190.83 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। 
विज्ञापन


रोहित ने यह भी बताया कि सूर्यकुमार पिछले मैच में जो भी हुआ उसे भूलकर हर मैच में एक नए सिरे से शुरुआत करते हैं। कभी-कभी एक खिलाड़ी को गौरव महसूस होता है कि उसने इतना अच्छा प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई, लेकिन सूर्या ऐसे बिल्कुल नहीं हैं। गुजरात पर जीत के बाद रोहित ने कहा की उनके नजरिए में यह एक दिलचस्प मैच था,  गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर जल्दी विकेट लिए। वह दो अंक अर्जित कर के खुश हैं।
 
सूर्यकुमार ने माना, यह करियर की बेहतरीन पारी
सूर्यकुमार यादव को उनकी 103 रन की शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या यह पारी आपके टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। इस पर उन्होंने हंसकर जवाब दिया "आप ऐसा कह सकते हैं।" सूर्या ने बताया कि सबसे जरुरी यह था की मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रही थी। टीम ने पहले ही सोच रखा था कि वो इस तरह खेलेंगे जैसे 200 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहें हों और यह फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने बताया कि जिस तरह वह मैदान के चारों ओर रन बनाते हैं, उसी तरह का अभ्यास भी करते हैं। यह उसी अभ्यास और विचारों को साफ रखने का फल है।

सूर्यकुमार जब क्रीज पर आए थे तब मुंबई का स्कोर छह ओवर मे एक विकेट के नुकसान पर 61 रन था। इसके बाद उन्होंने एक छोर पर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की और अंत तक खेलते रहे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया और मुंबई का स्कोर 218 रन तक पहुंचाया। इसके जवाब में गुजरात की टीम राशिद खान के तूफानी 79 रन के बावजूद 191 रन ही बना पाई और मैच 27 रन से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें