फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: इस पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने बनाया असिस्टेंट कोच, ट्रेवर बेलिस की करेंगे मदद

Thu, 20 Oct 2022 10:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

हैडिन और बेलिस दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों इस टीम से पहले सनराइजर्स हैदराबाद में भी एक साथ थे। हैडिन ने 66 टेस्ट, 126 वनडे और 34 टी20 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
ब्रैड हैडिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए असिस्टेंट कोच बनाया है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने अपना मुख्य कोच भी बदला था। अनिल कुंबले को हटाकर फ्रेंचाइजी ने विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस को हेड कोच बनाया था। 44 साल के हैडिन पंजाब के रडार पर उसी वक्त से थे, जब उन्होंने ट्रेवल बेलिस को अपना हेड कोच बनाया था।
विज्ञापन


 

हैडिन और बेलिस दोनों पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों इस टीम से पहले सनराइजर्स हैदराबाद में भी एक साथ थे। हैडिन ने 66 टेस्ट, 126 वनडे और 34 टी20 में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया। आईपीएल के एक सूत्र ने गुरुवार को पीटीआई को बताया-हैडिन को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। बाकी सहयोगी स्टाफ को जल्द ही नियुक्त किया जाएगा।

कुंबले के अलावा टीम ने सहायक कोच जोंटी रोड्स और गेंदबाजी कोच डेमियन राइट के अनुबंध को भी रीन्यू नहीं किया था। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज रोड्स 2020 संस्करण से पहले पंजाब में शामिल हो गए थे, जबकि राइट 2021 में टीम से जुड़े थे। टीम पिछले तीन सत्रों से प्ले-ऑफ में जगह बनाने में सक्षम नहीं हो पाई थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने इनका साथ छोड़ने का फैसला लिया। 
विज्ञापन

पंजाब बेलिस के तहत अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने की उम्मीद कर रहा है, जिन्होंने 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। 2008 में आईपीएल के शुरू होने के बाद से टीम का खराब प्रदर्शन जारी है। पंजाब की टीम पिछले चार सत्रों में छठे स्थान पर रही है। पिछले सीजन में मयंक अग्रवाल टीम के कप्तान थे, लेकिन वह बल्ले से उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। वह और अर्शदीप सिंह केवल दो खिलाड़ी हैं, जिन्हें पंजाब ने 2022 संस्करण से पहले रिटेन किया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि मयंक को इस सीजन भी कप्तान बनाया जाता है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें