फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023 Opening Ceremony: अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे बॉलीवुड सितारे, जानें कब-कहां देख पाएंगे ओपनिंग सेरेमनी

Thu, 30 Mar 2023 06:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPL 2023 Opening Ceremony Live Streaming Telecast Channel : आईपीएल के पहले ही मैच में दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने युवा कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार चैंपियन बना चुके हैं।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में 'क्रिकेट का त्योहार' कहा जाने वाला टूर्नामेंट आईपीएल 31 मार्च को को शुरू हो रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी। पहले ही मैच में दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने युवा कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार चैंपियन बना चुके हैं। वहीं, हार्दिक ने पहली बार ही कप्तानी करते हुए पिछले साल गुजरात को चैंपियन बनाया था।
विज्ञापन


आईपीएल के उद्घाटन मैच से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें बॉलीवुड का तड़का भी लगेगा। गायक अरिजीत सिंह और मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया समारोह में नजर आएंगी। इसकी पुष्टि आईपीएल ने बुधवार (29 मार्च) को ट्वीट कर दी। आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले नौ टीमों के कप्तानों ने साथ में ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचाई। हालांकि, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस दौरान नजर नहीं आए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ, रश्मिका मंदाना और अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी समारोह में नजर आ सकते हैं। इन तीनों के नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री कृति सेनन, कियारा आडवाणी और पॉप सिंगर एपी ढिल्लों ने परफॉर्म किया था।

आइए जानते हैं ओपनिंग सेरेमनी के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन कब होगा?

आईपीएल के 16वें सीजन के ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन 31 मार्च को होगा।

ओपनिंग सेरेमनी कहां आयोजित होगी?
ओपनिंग सेरेमनी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगी।

ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे से शुरू होगी?
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 31 मार्च को शाम छह बजे होगी।

कौन से टीवी चैनल पर ओपनिंग सेरेमनी का प्रसारण होगा?
टीवी पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर आईपीएल के मैच और उद्घाटन समारोह को देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
आईपीएल की लाइव-स्ट्रीमिंग का अधिकार भारत में वॉयकाम 18 के पास है। आप जियो सिनेमा (Jio Cinema) के एप या उसके वेबसाइट पर मैच और उद्घाटन समारोह को देख सकते हैं। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा पर आईपीएल का प्रसारण होगा। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच और ओपनिंग सेरेमनी को देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें