फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: मुंबई पुलिस का पंजाब किंग्स पर तंज, अर्शदीप की तस्वीर शेयर कर दिया जोरदार जवाब, जानें पूरा मामला

Thu, 04 May 2023 05:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई पुलिस ने उस पुराने ट्वीट का जवाब अब दिया है। मुंबई ने बड़ा लक्ष्य हासिल किया तो मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर पंजाब किंग्स को पुराने ट्वीट का जवाब दिया।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने पंजाब किंग्स को ट्रोल किया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। 215 रन के विशाल लक्ष्य को मुंबई ने 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह मुकाबला मोहाली में खेला गया, जो कि पंजाब का होम ग्राउंड था। इससे पहले दोनों टीमें इसी सीजन में मुंबई के वानखेड़े में भिड़ी थीं। तब पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हरा दिया था। तब आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 15 रन नहीं बनने दिए थे। इसके अलावा दो स्टंप भी तोड़े थे। हालांकि, मोहाली में खेले गए मुकाबले में अर्शदीप की जमकर धुनाई हुई और उन्होंने 3.5 ओवर में 66 रन लुटा दिए। 
विज्ञापन

पुराने मैच (23 अप्रैल) में पंजाब किंग्स का भी एक ट्वीट वायरल हुआ था। इस पर मुंबई पुलिस के मजेदार जवाब ने लोगों को दिल जीत लिया था। दरअसल, पंजाब किंग्स ने ट्वीट कर लिखा था- हे मुंबई पुलिस! हम एक जुर्म रिपोर्ट कराना चाहते हैं। इसके साथ पंजाब ने स्टंप टूटने का फोटो शेयर किया। जवाब में मुंबई ने इसी रीट्विट करते हुए लिखा- एक्शन कानून को तोड़ने पर लिया जाता है, स्टंप तोड़ने पर नहीं। 

हालांकि, मुंबई पुलिस ने उस पुराने ट्वीट का जवाब अब दिया है। मुंबई ने बड़ा लक्ष्य हासिल किया तो मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर पंजाब किंग्स को पुराने ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा- हे पंजाब किंग्स! हमने अपराधी को पकड़ लिया है और सजा भी दी है। #जस्टिस #ट्रस्ट मुंबई पुलिस (मुंबई पुलिस पर भरोसा रखें)। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने अर्शदीप सिंह और सैम करन का बॉलिंग फिगर भी शेयर किया है। सैम करन ने भी पिछले मुकाबले में रन मारे थे। मुंबई पुलिस का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने बुधवार (तीन मई) को पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल कर आईपीएल के मौजूदा सीजन में पांचवीं जीत हासिल की। इस जीत के बाद रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई। उसके 10 मैच में पांच जीत और पांच हार के बाद 10 अंक हैं। दूसरी ओर, पंजाब की 10 मैच यह पांचवीं हार है। उसके 10 अंक हैं और वह सातवें पायदान पर है।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। मुंबई ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 216 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार पारियों के बाद तिलक वर्मा और टिम डेविड ने शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें