फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku Singh: भारत को मिल गया नया धोनी! लक्ष्य का पीछा करते हुए 119 का औसत, डेथ ओवर में छक्के लगाने में माहिर

Tue, 16 May 2023 07:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2023 में रिंकू ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन लक्ष्य का पीछा करते हुए छह पारियों में 167 के स्ट्राइक रेट और 119 की औसत से 238 रन बनाए हैं।
 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी और रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में कोलकाता की टीम का प्रदर्शन भले ही कुछ खास नहीं रहा, लेकिन इस सीजन इस टीम के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी का जलवा दिखाया है और दमदार वापसी की है। वहीं, सुयश शर्मा ने इस सीजन में कमाल कर भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, कोलकाता के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रिंकू सिंह रहे हैं। गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू के लिए यह सीजन शानदार रहा है। 
विज्ञापन


रिंकू सिंह आईपीएल 2023 में 13 पारियों में 50.88 के औसत और 143.31 के स्ट्राइक रेट से 407 रन बना चुके हैं। उनकी शानदार पारियों के चलते कई बार कोलकाता की टीम मैच जीती है और अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। हालांकि, कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपना अगला मैच बड़े अंतर से जीतना होगा और बाकी टीमों के मुकाबले के नतीजे भी अपने पक्ष में आने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार है रिकॉर्ड
इस सीजन रिंकू ने छह बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी की है और 167 के स्ट्राइक रेट से 238 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 119 का रहा है। खास बात यह है कि रिंकू हालातों के हिसाब से बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। लक्ष्य का पीछा करते समय रिंकू के खेलने का अंदाज धोनी जैसा है। वह मैच को अंत तक ले जाते हैं और आखिरी ओवर में गेंदबाज पर दबाव बनाकर मैच जीतने की कोशिश करते हैं। 

रिंकू ने गुजरात के खिलाफ आखिरी पांच गेंदों में पांच छक्के लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। इसके बाद चेन्नई के खिलाफ मैच में भी उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। रिंकू लक्ष्य का पीछा करते हुए परेशान नहीं होते हैं और शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करते हैं। इसके बाद आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं। धोनी भी इसी अंदाज में लक्ष्य का पीछा करते हैं। हालांकि, कई खिलाड़ी आखिरी ओवर में बड़े शॉट लगाने में असफल रहते हैं, लेकिन रिंकू के अंदर धैर्य और संयम है। इसी वजह से उन्हें अगला धोनी माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें